फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teen absconding from Ramnagar Children's Reform Home: 15 days ago the case was filed in the case of theft

रामनगर बाल संप्रेक्षण गृह से किशोर फरार:15 दिन पहले चोरी के मामले में कराया गया था दाखिल, CCTV खंगाल रही पुलिस

Sat, 29 Oct 2022 12:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 29 Oct 2022 12:50 PM IST
सार

बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक के अनुसार आजमगढ़ निवासी किशोर को 15 दिन पहले चोरी के एक मामले में लाया गया था। गुरुवार की शाम निरुद्ध किशोर बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Teen absconding from Ramnagar Children's Reform Home: 15 days ago the case was filed in the case of theft
बाल सुधार गृह से एक बालक फरार । - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह से एक बंदी किशोर फरार हो गया। बिजली केबल के सहारे भागे बंदी की रामनगर पुलिस और संप्रेक्षण गृह के कर्मचारी खोजबीन कर रहे हैं। अधीक्षक की तहरीर पर बंदी के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


 27 अक्टूबर की रात रामनगर संप्रेक्षण गृह के सुरक्षाकर्मी व अधिकारी एक कमरे में थे। उसी समय बंदी किशोर  फिल्मी स्टाइल में चुपके से ड्राइंग हॉल से होते हुए बिजली के केबल तक पहुंचा और केबल पकड़ छत पर चढ़ा। मौका देख वह छत से कूद फरार हो गया।

विज्ञापन

12 अक्तूबर को लाया गया था  संप्रेक्षण गृह

रात में खानपान व्यवस्था में जुड़े कर्मचारियों ने छत से कूदते हुए बंदी को देख लिया और तुरंत शोर मचाते हुए सुरक्षाकर्मियों ने बंदी का पीछा किया। अंधेरा होने के कारण बंदी भागने में सफल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक दीपचंद मौर्य के अनुसार चोरी का माल बरामद होने के आरोप में किशोर जिला जेल में बंद था। उसको 12 अक्तूबर को जिला जेल से संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया था।

उस पर चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले सारनाथ में क्राइम ब्रांच के दारोगा के बंद घर को चोरों ने खंगाला था। इस मामले में चार आरोपी चोरी के माल के साथ गिरफ्तार हुए थे। दो आरोपी जिला जेल में बंद हैं और दो आरोपियों की 18 साल से कम उम्र होने के कारण संप्रेक्षण गृह आए थे। फरार बंदी किशोर मूल रूप से आजमगढ़ के कंधरापुर थाना अंतर्गत एक गांव का निवासी है।

वह अपने पिता के साथ सारनाथ के हिरावनपुर में किराये के मकान में रहता था। उधर, फरार बंदी का दूसरा साथी पहड़िया निवासी किशोर संप्रेक्षण गृह में बंद है। घटना के बाद फरार बंदी के साथी की निगरानी बढ़ा दी गई है। इस समय संप्रेक्षण गृह में 93 बंदी किशोर विभिन्न मुकदमों में वांछित किशोर बंद हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामनगर अश्वनी पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed