फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Technology will prevent breach in BHU security in varanasi

BHU: बीएचयू की सुरक्षा में सेंधमारी को रोकेगी तकनीक, बटन दबाते ही प्रॉक्टोरियल तक पहुंचेगी लोकेशन

Wed, 27 Aug 2025 06:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Aug 2025 06:16 PM IST
सार

नमस्ते बीएचयू एप पर छात्र-छात्राओं को इमरजेंसी की स्थिति में एक नए बटन की सुविधा देने की बात की गई है। इस तकनीक के कई ट्रायल भी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Technology will prevent breach in BHU security in varanasi
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड पर भारी भरकम खर्च के बावजूद सुरक्षा मानकों में लग रही सेंधमारी को रोकने के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जाएगा। 31 अगस्त से पहले नमस्ते बीएचयू एप पर छात्र-छात्राओं को इमरजेंसी की स्थिति में एक नए बटन की सुविधा देने की बात की गई है। दावा है कि इस पर क्लिक करते ही सुरक्षाकर्मी उन तक पहुंच जाएंगे। मुश्किल में फंसे छात्र-छात्राओं की रियल टाइम लोकेशन सुरक्षा टीम को मिल जाएगी। 

विज्ञापन


प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से पेट्रोलिंग और नजदीकी गार्ड तक सूचना भेजकर घटनास्थल पर उन्हें भेजा जाएगा। इस तकनीक के कई ट्रायल भी किए जा चुके हैं। बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड कार्यालय में मंगलवार को इसके मद्देनजर एक बैठक हुई। इसमें आए आईआईटी कानपुर और बीएचयू के तकनीकी सलाहकार प्रो. टीवी प्रभाकरन ने प्रेजेंटेशन दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने नमस्ते बीएचयू एप के बटन के इस्तेमाल और सुरक्षा पहुंचने तक की व्यवस्था को लागू करने का तरीका भी समझाया। इस तकनीक को प्रो. प्रभाकरन और कंप्यूटर सेंटर अधिकारियों व कर्मचारियों ने तैयार किया है। कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने 15 अगस्त को ही कहा था कि पूरे कैंपस के 72 अहम स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 करोड़ से ज्यादा होता है खर्च 
बीएचयू में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड पिछले कई वर्षों से जूझ रहा है। यहां पर 10 करोड़ से ज्यादा का सालाना खर्च है, बावजूद कैंपस में छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं हो जाती हैं। नमस्ते बीएचयू एप पर ये सुविधा मिल जाती है तो ये बेहतर कदम साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed