{"_id":"5cefb8fabdec220700634b68","slug":"technical-error-in-spicejet-airlines-plane-after-take-off-in-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उड़ान भरने के बाद स्पाइसजेट के विमान में आई खराबी, एक घंटे हवा में अटकी रही यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान भरने के बाद स्पाइसजेट के विमान में आई खराबी, एक घंटे हवा में अटकी रही यात्रियों की जान
Thu, 30 May 2019 05:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 30 May 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुधवार रात 9 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरने के बाद स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान एसजी 2420 में खराबी आ गई। पायलट को इसकी जानकारी हुई तो उसने एटीसी को सूचना देकर विमान वापस उतारने की अनुमति मांगी। तैयारी पूरी नहीं होने के कारण विमान करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। करीब साढ़े 10 बजे इस विमान की वापस लैंडिंग हो सकी। इस दौरान 90 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट से स्पाइस जेट के विमान ने दिल्ली जाने के लिए बुधवार रात 9 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरी। कुछ ही देर बाद पायलट को विमान में खराबी का पता चला। उसने इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी और विमान वापस उतारने की अनुमति मांगी। इससे एयपोर्ट पर हड़कंप मच गया और विमान की लैंडिंग की तैयारी होने लगी।
विज्ञापन
इस बीच विमान आसमान में ही चक्कर लगाता रहा। उधर, यात्रियों को जब विमान में खराबी का पता चला तो उनकी सांसें अटक गईं। रात करीब 10 बजकर 35 मिनट पर विमान को लैंडिंग की अनुमति मिली। विमान सकुशल लैंड होने के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
सभी यात्रियों को उतारकर मुख्य टर्मिनल में बैठाया गया, जहां यात्रियों ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों के साथ जमकर नोकझोंक और हंगामा किया।