फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Technical defect in Air India flight going to Dehradun, passengers were held in the hotel

देहरादून जाने वाले एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, यात्रियों को ठहराया होटल में

Sun, 26 Jan 2020 02:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 26 Jan 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Technical defect in Air India flight going to Dehradun, passengers were held in the hotel
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pti

बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को वाराणसी से देहरादून जाने वाले एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। देर रात तक विमान को ठीक करने का प्रयास किया गया। अंत में ठीक नही होने के कारण विमान को एयरपोर्ट पर ग्राउंड कर दिया गया और सभी यात्रियों को वाराणसी के एक होटल में ठहराया गया है।

विज्ञापन


बताते चलें कि एयर इंडिया का विमान एआई 691 कोलकाता एयरपोर्ट से 3: 55 बजे उड़ान भरता है। वाराणसी एयरपोर्ट पर 5:20 बजे पहुचता है, फिर वही विमान वाराणसी एयरपोर्ट से 6 बजे शाम को उड़ान भरता है और देहरादून एयरपोर्ट पर 7:40 बजे पहुंचता है। हालांकि विमान विलंबित होने के कारण कोलकाता एयरपोर्ट से 5: 21 बजे उड़ान भरकर देर रात वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन


लेकिन शनिवार को विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण वाराणसी एयरपोर्ट से देहरादून के लिए विमान उड़ान नही भर सका। विमान में सवार 118 यात्रियों को वाराणसी शहर स्थित एक होटल में ठहराया गया है। एयर इंडिया के दिल्ली के विमान से इंजीनियर वाराणसी एयरपोर्ट आएंगे फिर उसके बाद विमान को ठीक कर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया के स्थानीय स्टेशन प्रबंधक आतिफ इदरीश ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी दिल्ली से इंजीनियरों को बुलाया गया है जो आज एयरपोर्ट आएंगे विमान को ठीक कर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed