फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   technes 2017 will start on 24 february in iit bhu

आईआईटी बीएचयू में तकनीकी उत्सव ‘टेक्नेक्स 2017’ का आगाज 24 से

Fri, 27 Jan 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 27 Jan 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
technes 2017 will start on 24 february in iit bhu
वार्षिक तकनीकी समारोह ‘टेक्नेक्स-2017’ - फोटो : twitter
आईआईटी बीएचयू के सांस्कृतिक उत्सव ‘काशीयात्रा’ के बाद अब तकनीकी उत्सव ‘टेक्नेक्स 2017’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 24 से 26 फरवरी तक के आयोजन में देश भर से जुटने वाले टेक्नोक्रेट्स इंजीनियरिंग का हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन

एयरोमॉडलिंग से लेकर रोबोटिक्स, ग्रीन एक्स से लेकर एनिमेज जैसी प्रतियोगिताओं में इंजीनियरिंग का रोमांच देखने को मिलेगा। वर्कशॉप और एक्जीबिशन में बहुत कुछ सीखने, अनुभव करने का मौका मिलेगा। इंजीनियरिंग के क्षेत्र की नामी हस्तियों से भी आईआईटियंस रूबरू होंगे।
विज्ञापन

टेक्नेक्स में होने वाली दर्जन भर से अधिक प्रतियोगिताओं में करीब बीस लाख से अधिक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
टेक्नेक्स में नामी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। ‘थिंक टॉक्स’ में भारतीय कार के डिजाइनर और डीसी डिजाइन के संस्थापक दिलीप छाबड़िया आ रहे हैं। उन्होंने पहली भारतीय सुपर कार डिजाइन की है। वहीं फादर ऑफ पेंटियम प्रोसेसर कहे जाने वाले विनोद धाम से भी आईआईटियंस रूबरू होंगे। इस वक्त विनोद धाम इंडो-यूएस वेंचर पार्टनर के संस्थापक और एमडी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘टेक्नेक्स’ 2017 में एयरोमॉडलिंग, रोबोनेक्स, मॉडेक्स, रिक्विजा, क्रिएट्रिक्स, सुपरनोवा, पहल जैसे इवेंट होंगे। एयरोमॉडलिंग में टेक्नोक्रेट्स माइंड कंट्रोल्ड ड्रोन और एयरक्राफ्ट को बनाने से लेकर उसे उड़ाने में अपनी महारत दिखाएंगे।

मॉडेक्स में इनोवेटिव आइडिया पेश करेंगे। सुपरनोवा में एस्ट्रोनॉमी से जुड़ी प्रतिभा दिखेगी।
इन सबसे अलग इंजीनियरिंग का उपयोगिता फिल्म और मीडिया में किस तरह है, ये आईआईटियंस क्रिएटिक्स में दिखाएंगे। इतना ही नहीं थ्रीडी प्रिंटिंग, ब्रिज डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, डाटा माइनिंग, एथिकल हैकिंग, एंड्रॉयड एप डेवलपमेंट पर कार्यशालाएं भी होंगी।
मालवीय उद्यमिता संवर्धन केंद्र बीएचयू के सहयोग से स्टार्टअप फेयर भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed