{"_id":"6416079dfb300e43c00d7e04","slug":"tech-stalwarts-showed-the-way-to-the-future-in-technex-varanasi-news-c-20-vns1013-110625-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तकनीकी के हुनरमंदों ने ''''''''टेकनेक्स'''''''' में दिखाई भविष्य की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तकनीकी के हुनरमंदों ने ''''''''टेकनेक्स'''''''' में दिखाई भविष्य की राह
विज्ञापन
फोटो..
आईआईटी बीएचयू में टेक्नो मैनेजमेंट फेस्ट टेकनेक्स के दूसरे दिन तकनीक के हुनरमंदों ने अपने कौशल से भविष्य की राह दिखाई। युवा वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट का लाइव प्रस्तुतिकरण हुआ। किसी ने मोबाइल से कंट्रोल होने वाला ड्रोन तो किसी ने क्यूआर कोड के जरिये गोदाम से सामान की पहचान करने वाला ड्रोन बनाया। स्वतंत्रता भवन में आईआईटी बीएचयू के अलावा पंजाब, दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू से आए प्रतिभागियों ने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। थिंक टॉक शो में वक्ताओं ने युवाओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया। मोशन एजुकेशन के संस्थापक नितिन विजय ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा का मतलब पढ़ के पास हो जाना नहीं है। क्या सीखा यह जरूरी है। विद्यार्थियों में सीखने की ताकत होनी चाहिए। तकनीक बदलती रहती है। युवाओं में यह क्षमता होनी चाहिए की किसी भी नई तकनीक को सीख कर प्रयोग कर सके।
नेशनल साइंस के प्रेसिडेंट शंकर कुमार पाल विज्ञान के क्षेत्र में नई खोज, उसकी जरूरत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि युवा वैज्ञानियों को शोध करने और नई तकनीक के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।
अशनीर ग्रोवर ने बताए कामयाबी के राज
शार्क टैंक इंडिया में जज रहे और उद्यमिता के क्षेत्र में नाम कमाने वाले अशनीर ग्रोवर ने आईआईटीयंस के साथ संवाद किया। उन्होंने युवाओं को अपनी कामयाबी के राज बताए। साथ ही उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि मेहनत से कामयाबी मिलती है। किसी चीज की लगन हो तो इंसान उसे पा ही लेता है। जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए जुनून होना चाहिए। कोई भा कार्य करें इसमें पूरा जी जान लगा दें। कहा कि नकारात्मक विचार इंसान को कभी आगे नहीं बढ़ने देता है। आपका स्टार्टअप आगे बढ़ेगा या नहीं इसका पता शुरू में ही चल जाता है। मजाकिया अंदाज में उत्तर के दौरान स्वतंत्रता भवन तालियों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
बारिश की वजह से निरस्त रहा फायर शो
टेकनेक्स के दूसरे दिन शनिवार को फायर शो होना था, लेकिन बारिश के कारण इसे रद्द कर दिया गया। विद्यार्थी क्लब के छात्रों ने बताया कि अब रविवार को राजपुताना मैदान में फायर शो होगा। इसमें काशी फायर वैरियर्स की टीम प्रतिभा दिखाएगी।
पानी को साफ करेगा एक्वा बोट
प्रदर्शनी में सनबीम सनसिटी के छात्रों का बनाया एक्वा बोट लोगों को खूब पसंद आया। इसे देखने छात्र स्टॉल पर डटे रहे। ये एक्वा बोट नौवीं क्लास के सार्थक और 11वीं के अर्थव ने बनाया है। ये डिवाइस इंटरनेट के माध्यम से सूचना भेजने और प्राप्त करने में सक्षम है। छात्रों ने बताया कि एक्वा बोट का उपयोग जल को साफ करने में किया जाएगा। इसका प्रयोग अंडरग्राउंड नालियों की सफाई में भी किया जा सकता है। आईआर सेंसर के जरिये इसका उपयोग दिन और रात में किया जा सकता है। गंदे पानी में इसे डाल दिया जाए तो यह कचरे को स्टोर बाक्स में एकत्रित कर लेगा। ये पानी की पीएच वैल्यू और शुद्धता बताने में भी कारगर है। छात्रों ने बताया कि एक रिसर्च के अनुसार, देश में 80 प्रतिशत सतही जल प्रदूषित है।