{"_id":"5a5262c64f1c1b1f168b7722","slug":"teasing-with-girl-student-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट व पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट व पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
वाराणसी के शिवपुर थाना अंतर्गत सरसौली में रविवार की शाम छात्रा के साथ छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के पहले ही मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले मौके से भाग निकले। पथराव में तीन छात्रों को चोट आई है।
पुलिस के अनुसार माहौल पूरी तरह सामान्य है और माहौल खराब करने वाले यूपी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। उन्हें चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। सरेराह हुई मारपीट और पथराव के कारण मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
सरसौली के समीप घर जा रही एक छात्रा के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर भी मनबढ़ युवक मान नहीं रहे थे तो नरायनपुर गांव के लोग सामने आ गए। इससे गुस्साए मनबढ़ युवकों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच मनबढ़ युवकों के समर्थन में उनके दोस्त भी हॉकी-डंडा और रॉड लेकर मौके पर आ गए। इसके साथ ही ग्रामीणों से मारपीट शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने सौ नंबर पर सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन मारपीट और पथराव करने वाले मौके से भाग निकले थे।

Trending Videos
नहीं दिखता एंटी रोमियो स्क्वॉड
demo pic
ग्रामीणों का कहना था कि छेड़खानी और पथराव करने वाले युवक कोचिंग पढ़ने आते हैं और यह सब उन्हीं की करतूत है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवपुर ने बताया कि माहौल पूरी तरह सामान्य है। तहरीर के आधार पर जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बीते हफ्ते दो दिवसीय दौरे के दौरान जिले की कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं आ पा रहा है।
शोहदों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया लेकिन भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख बाजारों में इनकी सक्रियता ना के बराबर रह गई है। इसके चलते आए दिन छेड़खानी और छींटाकशी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।