{"_id":"6989b6b4ec550f744e0c6cab","slug":"team-of-judicial-officers-won-friendly-cricket-match-in-varanasi-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports: क्रिकेट मैच में जिला जज की घातक बल्लेबाजी से न्यायिक अधिकारियों की टीम बनी विजेता, 25 रन से मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: क्रिकेट मैच में जिला जज की घातक बल्लेबाजी से न्यायिक अधिकारियों की टीम बनी विजेता, 25 रन से मिली जीत
Mon, 09 Feb 2026 03:58 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:58 PM IST
सार
Varanasi News: मैत्री क्रिकेट मैच में न्यायिक अधिकारियों की टीम ने अधिवक्ता टीम को 25 रन से हराया। इस दौरान मैन ऑफ द मैच रहे जिला जज संजीव शुक्ला ने 55 रन की तो कुलदीप सिंह ने 44 रन बनाए।
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच में विजेता टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में रविवार को वकीलों और न्यायिक अधिकारियों के बीच हुए क्रिकेट मैच में न्यायिक अधिकारियों की टीम ने रोमांचक मुकाबले में वकीलों की टीम को 25 रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। कप्तान जिला जज संजीव शुक्ला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 21 ओवर के इस मुकाबले में न्यायिक अधिकारियों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 239 रन बनाए। वहीं, रन का पीछा करते हुए वकीलों की टीम 214 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला जज संजीव शुक्ला ने 58 रन बनाए, कुलदीप सिंह 40 रन, वहीं आलोक कुमार 35 रन, सुनील सिंह 25 रन और यजुर्वेद विक्रम सिंह 15 रन की पारी खेली। मेराज फारुकी ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि अधिवक्ताओं की ओर से मनोज ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। हिमांशु ने 35 रन, सरण ने 24, विनोद कुमार शुक्ला 22, वरुण सिंह ने 18, प्रेम प्रकाश गौतम ने 17, आशीष सिंह ने 15 और सत्येंद्र सिंह ने 12 रन बनाए।
विज्ञापन
दोनों बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री ने विजेता न्यायिक अधिकारियों की टीम को ट्रॉफी प्रदान की। संचालन जय प्रकाश सिंह ने किया। जिला जज संजीव शुक्ला एवं अपर जिला जज देवकांत शुक्ला ने कहा कि ऐसे मैत्रीपूर्ण आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, जिससे आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना बनी रहे। इस दौरान बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन