फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Team of BHU NSS volunteers returned from Delhi who wnet out on cycle yatra on 17 October

वाराणसी: दिल्ली से लौटी बीएचयू एनएसएस स्वयंसेवकों की टीम , 17 अक्तूबर को निकाली थी साइकिल यात्रा

Wed, 03 Nov 2021 04:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 04:01 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 17 अक्तूबर को बीएचयू से दिल्ली स्थित राजघाट के लिए साइकिल यात्रा निकाली गई थी। 

विज्ञापन
Team of BHU NSS volunteers returned from Delhi who wnet out on cycle yatra on 17 October
एनएसएस स्वयंसेवकों का बनारस स्टेशन पर स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसस) की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वाराणसी से दिल्ली तक निकली साइकिल यात्रा में शामिल स्वयंसेवक बुधवार को ट्रेन से वाराणसी पहुंचे। स्वयंसेवकों का बनारस स्टेशन जोरदार स्वागत किया गया। बीएचयू के छात्रों ने सभी का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन


 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 17 अक्तूबर को बीएचयू स्थित मदन मोहन मालवीय भवन से निकली साइकिल यात्रा प्रयागराज, लखनऊ,कानपुर, कन्नौज ,फिरोजाबाद,आगरा होते हुए नई दिल्ली स्थित महात्मा गांधी समाधि स्थल पर राजघाट पहुंची।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचने पर बीएचयू की टीम का स्वागत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना के निदेशक जितेंद्र चड्ढा, प्रदेश की  विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री नीलिमा कटियार के साथ ही रास्ते में पड़ने वाले विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने भी स्वागत किया। बुधवार को सुबह बनारस पहुंचने पर स्वयंसेवकों ने स्टेशन पर  साफ-सफाई कर लोगों से स्वच्छता की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र ने बताया कि साइकिल यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को याद करना था। टीम में डॉ बाला लखेन्द्र,नीतीश कुमार सुमन , सुभाष सिंह, राहुल कुमार ,अभिषेक कुमार, तुषार मोहन, उपेन्द्र कुमार, दिव्य प्रकाश पाठक, शुभम कुमार, नवनित प्रताप सिंह, मनीष कुमार पांडे, सूर्यभान सिंह, मोनिश कुमार साह, अमरेश कुमार  और आशु कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed