{"_id":"6564e8c06ab6c3a8da0b6107","slug":"team-of-50-students-from-hyderabad-reached-kashi-for-yuva-sangam-varanasi-news-c-20-vns1013-434320-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: युवा संगम के लिए हैदराबाद से काशी पहुंची 50 छात्रों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: युवा संगम के लिए हैदराबाद से काशी पहुंची 50 छात्रों की टीम
विज्ञापन
काशी में युवा संगम के तीसरे चरण में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की झलक देखने को मिलेगी। 27 नवंबर से एक दिसंबर तक संगम में भाग लेने के लिए आईआईटी हैदराबाद से छात्रों की टीम देर रात काशी पहुंची। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे स्टेशन पर नोडल अधिकारी और संयुक्त कुलसचिव डॉ. नंदलाल के नेतृत्व वाली टीम ने सभी का स्वागत किया।
देश भर में उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक दूसरे की कला, संस्कृति के आदान प्रदान के लिए युवा संगम हो रहा है। बीएचयू को यूपी के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है। काशी में आईआईटी हैदराबाद से चयनित 50 छात्रों की टीम देर रात कार्यक्रम में पहुंची। यहां आने वाली टीमों को काशी के घाटों का भ्रमण कराया जाएगा। रामनगर किला, गंगा आरती के साथ ही सुबह-ए-बनारस का कार्यक्रम तय है। आईआईटी बीएचयू, बीएचयू के विभागों का दौरा करने के साथ ही हॉस्टल और भारत कला भवन छात्रों को दिखाए जाएंगे। टीम कबीरचौरा स्थित कबीर मठ जाएगी। बीएचयू मंच कला संकाय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।
देव दीपावली देखने, नौकायन का सपना रह गया अधूरा
आईआईटी हैदराबाद से आने वाले छात्रों की टीम का काशी में देव दीपावली देखने और गंगा में नौकायन करने का सपना अधूरा रह गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सिकंदराबाद से ट्रेन से छात्रों को दोपहर 2.40 बजे पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर आना था, लेकिन दस घंटे की देरी होने पर छात्र एक बजे पहुंच सके। ऐसे में सभी कार्यक्रम रद हो गए। नोडल अधिकारी की ओर से 27 नवंबर से एक दिसंबर तक का जो कार्यक्रम बनाया गया था, उसमें भी बदलाव किया गया है। अब टीम को एक दिसंबर की बजाय 30 नवंबर को ही वापस होना पड़ेगा।