फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Team arrives to check water quality in railway colonies and at the station

Varanasi News: रेलवे काॅलोनियों, स्टेशन पर पानी की गुणवत्ता जांच करने पहुंची टीम

Fri, 25 Sep 2026 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Team arrives to check water quality in railway colonies and at the station
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की ओर से रेलवे स्टेशन और रेलवे काॅलोनियों सहित अन्य जगहों पर पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। विशेष अभियान के तहत हो रही जांच में रेलवे की ओर से एक टीम पानी का सैंपल लेकर उसकी जांच करेगी। स्टेशनों पर वाटर बूथ, हैंडपंप, वाटर वेडिंग मशीन, पानी की टंकियों, वाटर कूलर के साथ ही पाइपलाइनों की नियमित जांच कराई जा रही है। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों की एक टीम जांच के लिए लगाई गई है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण प्रतिदिन क्लोरोस्कोप के माध्यम से किया जाता है। बैक्टीरियोलॉजिकल टेस्ट हर सप्ताह एचआई-मीडिया किट्स से किए जा रहे हैं। पानी के नमूनों का रासायनिक विश्लेषण राज्य सरकार की लैब में प्रत्येक छह माह में कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed