फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Team-9 formed for prevention of corona

कोरोना की रोकथाम के लिए टीम-9 का गठन

Tue, 04 May 2021 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Team-9 formed for prevention of corona
वाराणसी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई के लिए शासन स्तर से पुलिस कमिश्नर और डीएम के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए सोमवार को टीम-9 का गठन किया गया। अध्यक्ष अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था अनिल कुमार सिंह को बनाया गया है। सदस्य में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन अमित कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन विक्रांत वीर, 34वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक राजीव नारायण मिश्र, 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर के सेनानायक, अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य लांघे, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल अनुराग दर्शन, सेंट्रल जेल के अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह और जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी शामिल है।
विज्ञापन

टीम-9 का कार्य कंटेनमेंट जोन में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित कराना, शहर में मास्क की अनिवार्यता, जेलों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराना, ट्रेनिंग सेंटर पीएसी बटालियन को सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही इसमें तैनात फोर्स को रिजर्व के रूप में तैयार रखना, पुलिस लाइन में कोविड सेंटर स्थापित कराकर नियमित निगरानी। वहीं, संक्रमित पुलिसकर्मियों के समुचित उपचार के लिए सेंट्रल जेल रोड वरुणा गार्डेन के सामने भीम नगर में 48 बेड का शेल्टर होम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed