फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teachers protest against online attendance, warn of agitation

Varanasi News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में उतरे शिक्षक, आंदोलन की चेतावनी

Wed, 10 Jul 2024 06:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest against online attendance, warn of agitation
परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति के शासन के आदेश के विरोध में शिक्षक उतर आए हैं। विद्यालयों पर बैठक के साथ ही प्रदर्शन कर शिक्षक इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग कर रहे हैं। उधर बीआरसी केशरीपुर में हुई उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। उधर सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीआरसी पर बैठक में शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली,कैशलेस चिकित्सा,पदोन्नति सहित,अर्ध आकस्मिक अवकाश,द्वितीय शनिवार अवकाश एवं 31 दिन का उपार्जित अवकाश की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बाद भी शासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब आनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था कर दी गई हैं, जो अव्यवहारिक है। चेतावनी दी कि यदि शासन नेआदेश को वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अनूप सिंह, राजेश सिंह,मनोज कुमार,विजयलाल गुप्ता,संजय राय आदि मौजूद रहे। उधर सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में शिक्षकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा है। इसमें फर्नीचर, लैब, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि की व्यवसथा हो तो शिक्षको को काम करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed