फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teachers have been given the responsibility to ensure better mental health

Varanasi News: बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए शिक्षकों को मिली जिम्मेदारी

Mon, 29 Sep 2025 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers have been given the responsibility to ensure better mental health
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम रणनीति के लिए जो गाइडलाइन शासन की ओर से जारी की गई है, उसका पालन करवाने के लिए विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि विभागाध्यक्ष/संकायाध्यक्ष/संयोजक को क्रियान्वयन और अनुपालन के कार्यों का निर्धारण कर दिया गया है। इसमें मानसिक स्वास्थ्य नीति, परामर्शदाता की उपलब्धता, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, माता-पिता और संरक्षक संवेदनशीलता और वार्षिक रिपोर्ट एवं डेटा प्रबंधन के लिए मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष को संयोजक नामित किया गया है। इसके अलावा भेदभाव-निषेध और अकादमिक दबाव, हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता और पाठ्येतर गतिविधियों के लिए सभी विभागाध्यक्ष/संकायाध्यक्ष को जबकि छात्र शिकायत निवारण तंत्र के लिए महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति की संयोजक, छात्रावास सुरक्षा के लिए मुख्य गृहपति को नामित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed