{"_id":"59f5922b4f1c1b68678b84b6","slug":"teacher-suspended-in-bhadohi-after-his-documents-false","type":"story","status":"publish","title_hn":" दूसरे के कागजात पर बहाल फर्जी शिक्षक बर्खास्त, आठ साल से कर रहा था नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के कागजात पर बहाल फर्जी शिक्षक बर्खास्त, आठ साल से कर रहा था नौकरी
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दूसरे के शैक्षणिक अभिलेखों पर आठ वर्ष से नौकरी कर रहे एक सहायक अध्यापक को बर्खास्त कर दिया गया। शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी हो रही है। लिए गए वेतन की रिकवरी भी की जाएगी। जांच शुरू होने के बाद से शिक्षक फरार है।
ज्ञानपुर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दशरथपुर पलवार में सहायक शिक्षक पद पर तैनात ओमप्रकाश राम को दूसरे के शैक्षणिक अभिलेखों के सहारे नौकरी करने पर बर्खास्त कर दिया गया। देवरिया के हरैया सलेमपुर वार्ड नंबर तीन निवासी ओमप्रकाश राम 30 जून 2009 से जिले में शिक्षक के पद पर तैनात थे।
बलिया के एक शिक्षक ओमप्रकाश राम ने उसके शैक्षणिक अभिलेखों की मुख्यमंत्री से शिकायत की और बताया कि आरोपी मेरे शैक्षणिक अभिलेखों के आधार पर नौकरी कर रहा है। इसके बाद मई 2017 में जांच बैठाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर केडी पांडेय ने जांच की।
विज्ञापन
जांच शुरू होते ही आरोपी विद्यालय से फरार हो गया और अब तक फरार है। जांच में वह दूसरे के नाम पर नौकरी करता पाया गया। इसके बाद बीएसए ने नोटिस जारी करने के बाद अखबारों में विज्ञापन निकालकर 20 अक्तूबर तक स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया लेकिन, वह हाजिर नहीं हुआ ना ही स्पष्टीकरण दिया।
इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने उसकी सेवा समाप्त कर दी। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर कृष्णदत्त पांडेय को बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
एफआईआर दर्ज होने के बाद बर्खास्त सहायक अध्यापक से वेतन की रिकवरी की जाएगी। भदोही के बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।