आजमगढ़ः छात्रा संग शिक्षक ने की छेड़खानी, लोगों ने जमकर की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव से शनिवार को ऐसी घटना सामने आई जिसने गुरु और शिष्य की गरिमा को तार-तार कर दिया। सभी रिश्तों और इंसानित को ताख पर रखते हुए एक शिक्षक ने 12 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी की। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल पर कार्यरत शिक्षक की शनिवार को कुछ लोगों ने जम कर पिटाई कर दी और छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
छात्रा के परिजन और शिक्षक दोनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरा सोफी मुहल्ला निवासी बृजेश प्रजापति जमुडी स्थित प्राइवेट स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत है।
छात्रा ने सुनाई आपबीती
इसी स्कूल की 12 वर्षीया छात्रा का आरोप है कि शिक्षक अक्सर ही उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करता है। शुक्रवार को भी शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत किया तो वह स्कूल से घर आने पर परिजनों को आपबीती सुनाई। शनिवार को छात्रा का भाई अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल पर पहुंचा और शिक्षक की पिटाई करने लगा।
खुद ही यूपी 100 को फोन कर बुलाया और उनके हवाले कर दिया। छात्रा के भाई ने थाने पर शिक्षक के खिलाफ तहरीर भी दी है। वहीं शिक्षक ने अपने ऊपर लगे सारे आरोप को गलत बताया। उसने बताया कि छात्रा को उसने शुक्रवार को काम न कर के आने पर डांट लगाई थी।
उसने भी थाने पर छात्रा के भाईयों के खिलाफ मारने-पीटने की तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।