{"_id":"60b28cfc8ebc3e139f53251a","slug":"teacher-father-s-son-became-lieutenant-in-indian-army-happy-atmosphere-in-niyar-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पिता का बेटा भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट, नियार गांव में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पिता का बेटा भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट, नियार गांव में खुशी का माहौल
Sun, 30 May 2021 12:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 30 May 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
किशन चौबे।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चोलापुर ब्लॉक के नियार गांव निवासी और महाराष्ट्र शिक्षक तरुण कुमार चौबे के पुत्र किशन चौबे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। किशन को 29 मई को चेन्नई में दो स्टार प्रदान कर यह जिम्मेदारी सौंपी गई। किशन की उपलब्धि पर गांव सहित रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। कोरोना के कारण किशन चौबे के माता-पिता पासिंग आउट परेड में चेन्नई नहीं पहुंच पाएं, लेकिन बेटे की उपलब्धि पर माता-पिता ने गांव आकर जश्न मनाने की बात कही है।
विज्ञापन
गांव के लोगों का कहना है कि खुशी है कि हमारे गांव का बेटा लेफ्टिनेंट बना है। किशन के पिता ने बेटे की कामयाबी पर बोलते हुए कहा कि बतौर शिक्षक मेरा काम देश के बच्चों को शिक्षित करना है। ताकि वो सही राह पर चलकर देशसेवा कर सकें। अब मेरा बेटा भी इंसानियत, मानवीय मूल्यों और संवेदना की रक्षा कर देश की सेवा करेगा।
विज्ञापन