फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teacher cut 17 student name from government school

गुरुजी आप स्कूल क्यों नहीं आते पूछा तो काटा 17 बच्चों का नाम, हुआ बवाल

Sat, 20 Jan 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 20 Jan 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Teacher cut 17 student name from government school
छात्र - फोटो : demo
सूबे के मुखिया भले ही शिक्षा व्यवस्था को बदलने पर काफी जोर दे रहे हैं लेकिन प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों पर इस बात का बिल्कुल असर नहीं है। ताजा मामला यूपी के चंदौली का है।
विज्ञापन


यहां बच्चों ने जब गुरूजी से स्कूल नहीं आने का कारण पूछा तो गजब हो गया। गुरूजी न केवल 17 बच्चों का नाम काट दिया बल्कि उन्हें स्कूल से भगा दिया। अभिभावकों जब यह पता चला तो बवाल हो गया। शिकायत सीएम तक की गई है। घटना नौगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लालतापुर में हुई।
विज्ञापन


मामले में हेडमास्टर ने सफाई दी है कि बच्चों का आधार कार्ड न होने के कारण नाम काटा गया है। इस विद्यालय में 90 छात्र पंजीकृत हैं। अभिभावकों की माने तो यहां तैनात अध्यापक पढ़ाने नहीं आते हैं। कभी कभार पहुंच कर हाजिरी बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले हेडमास्टर राजेश सिंह पहुंचे तो बच्चों ने पूछ लिया कि मास्टर जी आप आकर पढ़ाते क्यों नहीं है। इस पर हेडमास्टर का पारा गरम हो गया। उस समय तो कुछ नहीं कहा लेकिन गुरुवार को हेडमास्टर ने एक साथ 17 बच्चों के नाम काट दिए और बच्चों को स्कूल से भगा दिया।

जांच की जा रही

Teacher cut 17 student name from government school
teacher - फोटो : demo
​नाम काटे जाने के बाद पहली कक्षा का हिमांशु, ओम, शेरू, दूसरी कक्षा की नेहा,श्याम सुंदर, सुरेन्द्र यादव, गुरुप्रसाद, चंद्रेश, नितीश, प्रीति, तीसरी कक्षा के मनीषा, अंशु, चौथी कक्षा के राहुल, सुनीता, रिया, पांचवीं कक्षा की क्षमता, जयहिंद आदि ने घर पहुंच कर अभिभावकों को पूरी बात बताई।

इससे अभिभावक आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को अभिभावक स्कूल पर पहुंचे लेकिन अध्यापक नहीं मिले। इस पर अभिभावकों ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की।

इसके साथ ही सीडीओ और डीएम से भी फोन कर शिकायत की। अभिभावकों का कहना है कि अभी हाल ही में बच्चों को ड्रेस वितरित किया गया है। इसके बाद भी अचानक नाम काट दिया गया।

वहीं हेडमास्टर राजेश सिंह ने बताया कि आधार कार्ड बार बार मांगे जाने के बाद भी छात्र जमा नहीं कर रहे थे। इसी वजह से नाम काटा गया है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed