{"_id":"5bed537dbdec2269695da3b8","slug":"teacher-commit-suicide-in-azamgarh-hostel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ के हॉस्टल के बंद कमरे में वाराणसी निवासी शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ के हॉस्टल के बंद कमरे में वाराणसी निवासी शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 15 Nov 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी विभाग की शिक्षिका वाराणसी निवासी कुमारी ज्योति (35) ने आजमगढ़ स्थित एक कॉलेज के हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत से पहले उसने कॉलेज के ही एक शिक्षक को से मोबाइल पर बात कर रही थी। मृतका आजमगढ़ जिले के अहरौला क्षेत्र स्थित मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी में शिक्षिका थी।
घटना बुधवार दोपहर की है। मृतका का एक रिश्तेदार भी इसी कॉलेज में काम करता है। वह शिक्षिका को खोजते हुए उसके कमरे में पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद था। वह दरवाजा तोड़कर भीतर घुसा तो अंदर ज्योति की लाश साड़ी के सहारे पंखे से लटक रही थी।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ बूढनपुर रामजन्म और अहरौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वाराणसी शहर के नई कालोनी पांडेय बाजार निवासी कांता मौर्य की बेटी कुमारी ज्योति अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी गांव में स्थित मां. शारदा पीजी कालेज में बीटीसी विभाग की शिक्षिका थी।

Trending Videos
कॉलेज के एक शिक्षक से खूब बनती थी
शिक्षिका पहले तो जिला मुख्यालय पर रहकर यहीं से कालेज आती-जाती थी। करीब एक वर्ष से ज्योति कॉलेज के हॉस्टल में ही कमरा लेकर रह रही थी। उसका कमरा दूसरे तल पर था। ज्योति की कॉलेज के एक शिक्षक से खूब बनती थी। इसी कालेज में शिक्षक का एक रिश्तेदार भी कर्मचारी है।
कॉलेज परिसर में यज्ञ होने से सभी लोगों की अलग-अलग ड्यूटी लगी है। पूरा स्टाफ सहित आसपास के लोगों की भी भीड़ लगी हुई थी। सभी लोग अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। बुधवार की दोपहर शिक्षक ने अपने रिश्तेदार को फोन कर पूछा कि ज्योति कहां है। रिश्तेदार इधर-उधर खोजा पर ज्योति कहीं दिखाई नहीं दी, तो वह उनके हॉस्टल के कमरे में पहुंचा।
ज्योति का दरवाजा भीतर से बंद था। शिक्षक का रिश्तेदार दरवाजा तोड़कर भीतर घुसा तो अंदर ज्योति की लाश साड़ी के सहारे पंखे से लटक रही थी। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि लाश पुलिस के कब्जे में है। घर वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।