फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Taxpayers' Hub programme highlights the benefits of timely tax filing

Varanasi News: करदाताओं का हब कार्यक्रम में समय से कर जमा करने के फायदे बताए गए

Fri, 31 Oct 2025 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Taxpayers' Hub programme highlights the benefits of timely tax filing
आयकर विभाग के ओर से आयोजित करदाताओं का हब कार्यक्रम के पहले दिन बृहस्पतिवार को कर के प्रति लोगों को समय से कर जमा करने के फायदे बताए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ महमूरगंज स्थित एक लॉन में प्रधान उत्तर प्रदेश (पूर्व) लखनऊ के मुख्य आयकर आयुक्त अमल पुष्प ने किया। उन्होंने कहा कि विभाग अब करदाताओं से जुड़ने के लिए अधिक संवादात्मक और पारदर्शी नीति की दिशा में काम कर रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त एके झा ने प्रतिभागियों को नए आयकर अधिनियम 2025 की विशेषताएं बताईं। उन्होंने कर प्रणाली में किए गए सुधारों, डिजिटल प्रक्रिया और पारदर्शिता को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब देकर व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से कई जटिल प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विशेष बच्चों का कोना आकर्षण का केंद्र बना। आयकर विभाग ने इस पहल को शैक्षणिक संस्थानों तक भी पहुंचाने की दिशा में कदम उठाया है। इसी क्रम में बीएचयू में कॉलेज आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर आयकर महानिदेशक (अन्वेषण) अजय अत्री, प्रधान आयकर आयुक्त हरगोविंद सिंह, अपर आयकर आयुक्त आतेशाम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed