फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tax evasion in school bus rajistration in varanasi

एसी बसों का किया नॉन एसी में रजिस्ट्रेशन, लाखों की टैक्स चोरी पकड़े जाने से परिवहन विभाग में हड़कंप

Sat, 21 Dec 2019 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Dec 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Tax evasion in school bus rajistration in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

वाहनों के पंजीकरण में भी परिवहन विभाग में बड़ा खेल किया जा रहा है। वाराणसी कार्यालय में चार स्कूली बसों के पंजीकरण में लाखों रुपये का गोलमाल किया गया है। फिटनेस और परमिट जारी करने में भी मानकों की अनदेखी की गई हैं।

विज्ञापन


कागजों पर टैक्स कम करने के लिए चेचिस(बिना बस तैयार हुए) के सेल लेटर पर ही रजिस्ट्रेशन किया गया और बस बनकर तैयार हुई तो उसमें एसी भी लगाई गई। इतना ही नहीं, ऐसे कई और वाहनों में भी यह खेल किया गया है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग में सितंबर महीने में जेटी सीरीज के पंजीकरण क्रमांक में चार स्कूली बसों का पंजीकरण किया गया। 22 सीटर बसों के पंजीकरण में एक लाख 79 हजार 650 रुपये टैक्स लिया जाना था। मगर चेचिस की कीमत दिखाकर पंजीकरण में एक लाख दो हजार 215 रुपये ही टैक्स लिया गया। एक बस में 77 हजार 135 रुपये की टैक्स चोरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही सितंबर महीने की एक तारीख में चार बसों से तीन लाख आठ हजार 540 रुपये की चपत परिवहन विभाग को लगाई गई है। सूत्रों की मानें तो इन बसों के परमिट और फिटनेस जांच में भी वाहनों के भौतिक सत्यापन के बिना प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों की शह पर हुए गोलमाल को लेकर कार्यालय में तरह तरह की चर्चाएं हैं। उधर, उपायुक्त परिवहन लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। कम टैक्स वसूले जाने से राजस्व हानि बड़ा अपराध है। इसमें शामिल दोषी अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed