फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tap the drains falling in the Ganges

गंगा में गिरने वाले नालों को करें टैप

Wed, 13 Jan 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tap the drains falling in the Ganges
वाराणसी। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने वीडियोकांफेंसिंग के जरिए नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वायु और जल प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए सारे इंतजाम करने को कहा। गंगा में गिरने वाले नालों को पूरी तरह से टैप करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दिया कि ऐसा उपाय करें कि एनजीटी को पेनाल्टी न लगानी पड़े। यही नहीं करों में वृद्धि करने का भी निर्देश दिया। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के सारे उपायों पर चर्चा की। बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए सभी कार्यों का पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति कर का पुनरीक्षण करने पर चर्चा की। अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों को पूरा कराने को कहा। बढ़ती ठंड के लिए नगर निगम की ओर से रैन बसेरों और अलाव की पूरी व्यवस्था मुकम्मल कराने को कहा। 14 वें वित्त और 15 वें वित्त की धनराशि की उपयोगिता और कार्यों की गुणवत्ता की स्थिति की मानीटरिंग करने को कहा। ई बसों के मेंटेनेंस डिपो के निर्माण आदि को पूरा कराने को कहा। नगर निगम के बांड जारी करने की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में नगर आयुक्त गौरांग राठी ने सभी तैयारियों के बाबत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed