फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tantrik teasing with girl sent to jail in varanasi

पूजा-पाठ के नाम पर तांत्रिक ने युवती के साथ की छेड़खानी, भेजा गया जेल

Sun, 03 Jun 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 03 Jun 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Tantrik teasing with girl sent to jail in varanasi
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बनारस में एक तांत्रिक ने पूजा-पाठ के नाम पर एक युवती से छेड़खानी की। युवती ने इसकी पुलिस में शिकायत की तो आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के सेवई मंडी इलाके में रहने वाली युवती का आरोप है कि कामेश्वर महादेव (गायघाट) इलाके में रंगनाथ मिश्रा तंत्र विद्या से पूजा पाठ कराता है। युवती अपनी शादी न होने के कारण रंगनाथ मिश्रा के पास गई थी।
विज्ञापन


रंगनाथ मिश्रा ने उसे आंख बंद कर के साधना करने की बात कही। जब युवती ने आंख बंद की तो रंगनाथ उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। युवती किसी प्रकार वहां से अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आदमपुर राजीव सिंह बताया कि मूल रूप से कोनिया इलाके में रहने वाला रंगनाथ मिश्रा कामेश्वर महादेव इलाके पूजा-पाठ के नाम पर तंत्र-मंत्र सिद्ध करता है। आस-पास के लोगों ने बताया कि आरोपी तांत्रिक पहले भी कई महिलाओं संग छेड़छाड़ कर चुका है मगर लोकलाज की वजह से किसी ने शिकायत नहीं की।

झाड़ फूंक के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म

Tantrik teasing with girl sent to jail in varanasi
demo pic
चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता पिछले कई माह से बीमार चल रही थी। कुछ लोगों ने इसे भूत प्रेत का चक्कर बताया। इसको देखते हुए विवाहिता 30 मई को अकेले ही तेंदुआ गांव में जवाहिर के यहां झाड़ फूंक कराने गयी थी।

पीड़िता द्वारा थाने में दी गईं तहरीर के अनुसार झाड़ फूंक के बहाने ओझा जवाहिर ने उससे दुष्कर्म किया। यही नही इसका जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी विवाहिता अपने मायके चली गई और अपनी मां से पूरी बात बताई।

मां के हिम्मत बढाने पर परिवार वालों के साथ शनिवार की देर शाम नौगढ़ थाना पहुंच कर विवाहिता ने ओझा के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। पुलिस के अनुसार ओझा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed