{"_id":"59e8be6e4f1c1b8d698b6980","slug":"tantrik-puja-in-maikarnika-ghat-varanasi-at-kaalratri","type":"story","status":"publish","title_hn":" काशी के मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र महाश्मशानों पर तांत्रिक पूजा, विदेशी संतों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र महाश्मशानों पर तांत्रिक पूजा, विदेशी संतों ने लिया हिस्सा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
कालरात्रि में महानिशा पूजन
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावस की रात साधकों, तांत्रिकों और अघोरियों के लिए खास रही। कालरात्रि में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य के साथ जगत के कल्याण की सिद्धियां जागृत की गईं। महानिशा काल में मणिकर्णिका महाश्मशान के अलावा हरिश्चंद्र घाट के श्मशान पर तंत्र सिद्धि के लिए विशेष पूजा की गई। महानिशा पूजन अर्धरात्रि के बाद रात 1:33 बजे से आरंभ हुआ। महानिशा पूजा के लिए विदेशी संत भी काशी पहुंचे।
वर्ष की चार रात्रियों में से एक कालरात्रि में गुरुवार की रात महानिशा पूजा साधकों ने सविधि तंत्र क्रियाओं के साथ की। श्मशान घाटों पर अघोरियों, साधकों ने अर्धरात्रि के बाद आसन लगाए। सात्विक, राजसी और तामसी विधियों से बलि भी दी गई।
कामरूप कामाख्या के अलावा देश के अन्य इलाकों से आए अघोरियों ने भस्म-भभूत पोत कर श्मशान घाटों पर तंत्र साधना की। उग्र चंडेश्वर महाश्मशान पीठाधीश्वर कपाली बाबा ने हरिश्चंद्र महाश्मशान पर महानिशा में विशेष पूजा की।
विज्ञापन
उनके साथ अन्य अघोरियों ने भी तंत्र पूजा में हिस्सा लिया। मणिकर्णिका घाट पर भी साधकों ने सिद्धियों को भोर 3:37 बजे तक जागृत किया। माना जाता है कि इस रात महानिशा में तंत्र-मंत्र सिद्ध हो जाते हैं। इस पूजा के कई विदेशी संत भी प्रत्यक्षदर्शी बने। ताराबाड़ी के मां तारा मंदिर, देवनाथपुरा के शव शिवा काली मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में महानिशा पूजन हुआ।