फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tamil students worshipped Mother Ganga and learned about the history of South Indian temples

Varanasi News: तमिल छात्रों ने मां गंगा का किया पूजन, दक्षिण भारतीय मंदिरों का जाना इतिहास

Thu, 04 Dec 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tamil students worshipped Mother Ganga and learned about the history of South Indian temples
संगमम के दूसरे दिन बुधवार को तमिलनाडु से आए छात्रों का समूह हनुमान घाट पहुंचा। यहां सभी ने गंगा में स्नान कर मां का पूजा पाठ करते हुए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। गंगा स्नान के बाद सभी मेहमानों ने घाट पर स्थित प्राचीन मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। पं वेंकट रमण घनपाठी ने बताया कि सभी मेहमानों को मंदिरों के इतिहास दिव्यता, भव्यता और इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद तमिल मेहमानों ने हनुमान घाट स्थित सुब्रह्मण्य भारती के घर उनके परिवार के सदस्यों से उन्होंने मुलाकात की। साथ ही सुब्रह्मण्य भारती के घर के समीप पुस्तकालय का भी भ्रमण किया। छात्रों ने कांची मठ में वहां के इतिहास के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

डेलीगेट्स ने देखी गंगा-कावेरी समप्रवाह प्रदर्शनी
डेलीगेट्स ने भारत कला भवन में गंगा-कावेरी समप्रवाह शीर्षक विशेष प्रदर्शनी देखी। प्रदर्शनी में संग्रहालय के संग्रह से चयनित चम्बू (गंगा-जमुनी कलश), चोल युग की कांस्य प्रतिमाएं, दक्षिण भारतीय पाषाण मूर्तिकला, कांचीपुरम ब्रोकेड वस्त्र और मैसूर शैली में निर्मित दुर्गा सप्तशती के लघुचित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इसे देखकर डेलीगेट्स गदगद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed