फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tamil Sangamam in kashi 3000 delegates from 38 districts of Tamil Nadu will participate

तमिल संगमम: तमिलनाडु के 38 जिलों के 3000 डेलीगेट्स लेंगे भाग, काशी के विकास मॉडल को देखेंगे दक्षिण भारत के लोग

Sat, 05 Nov 2022 09:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 05 Nov 2022 09:48 AM IST
सार

काशी तमिल संगमम में काशी का विकास मॉडल दक्षिण भारत में चमकेगा। पुरातन और आधुनिकता के तालमेल से तराशी गयी काशी में तमिलनाडु के अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ मंथन करेंगे। इसमे तमिलनाडु के 38 जिलों के करीब 3000 डेलीगेट्स भाग लेंगे।

विज्ञापन
Tamil Sangamam in kashi 3000 delegates from 38 districts of Tamil Nadu will participate
बनारस

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक महीने तक होने वाले काशी तमिल संगमम में काशी का विकास मॉडल दक्षिण भारत में चमकेगा। पुरातन और आधुनिकता के तालमेल से तराशी गयी काशी में तमिलनाडु के अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ मंथन करेंगे। इसमें तमिलनाडु के 38 जिलों के करीब 3000 डेलीगेट्स भाग लेंगे। 17 नवंबर 2022 से शुरू होकर 18 दिसंबर 2022 तक चलने वाले इस तमिल समागम में दक्षिण भारत के डेलीगेट्स वाराणसी में विकास के मॉडल को भी देखेंगे। इसके साथ ही सभी प्रतिनिधि श्रीराम की नगरी अयोध्या और संगम नगरी प्रयाग का भी दौरा करेंगे। 

विज्ञापन

धर्म, शिक्षा और संस्कृतिक की नगरी काशी में तमिल कार्तिक माह में काशी तमिल समागम होने वाला है, जहां हर क्षेत्र के विशेषज्ञ सीखने और सीखाने के लिए एकत्रित होंगे। 12 अलग अलग ग्रुप जिसमे छात्र, हस्तशिल्पी, साहित्यकार, आध्यात्मिक, व्यवसायी, शिक्षक, हेरिटेज, नव उद्यमी, प्रोफेशनल, मंदिरों से संबंधित, ग्रामीण-कृषक, संस्कृति से सम्बंधित लोग शामिल होंगे। 250-250 लोगों के 12 ग्रुप एक के बाद एक हर 2-3 दिन में ट्रेन से काशी पहुंचेगा।

विज्ञापन

Tamil Sangamam in kashi 3000 delegates from 38 districts of Tamil Nadu will participate
काशी विश्वनाथ मंदिर की स्वर्णिम आभा - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि 12 ग्रुप में लगभग 3000 लोग तमिलनाडु के 38 जिलों से 18 नवंबर को वाराणसी आएंगे। एक ग्रुप की यात्रा 8 दिनों की होगी, जिसमे 4 दिनों की यात्रा तमिलनाडु से वाराणसी आने जाने की होगी। ये लोग दो दिन वाराणसी में रहेंगे तथा हनुमान घाट पर गंगा स्नान, श्री सुब्रमण्यम स्वामी जी के आवास, काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, सारनाथ आर्कियोलॉजिकल साइट एंड म्यूजियम, गंगा आरती और 84 घाटों का नाव से अवलोकन करेंगे और शाम को रविदास घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वाराणसी के बाद ये लोग दो दिन प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा पर रहेंगे। 3 ट्रेन एक दो दिन के अंतराल पर प्रति सप्ताह आएगी। कार्यक्रम का नोडल मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय है। आईआईटी चेन्नई तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम के नोडल इंस्टिट्यूट है।
एक महीने के इस तमिल समागम में करीब 500 कलाकार एग्जिबीशन, प्रदर्शन व कार्यक्रम करेंगे। तमिलनाडु से संबंधित प्रदर्शनी, फ़ूड कोर्ट बीएचयू में एक महीने तक चलेगी तथा पूरे एक महीने सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान अलग अलग दिन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण और तमिलनाडु के विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। भ्रमण के दूसरे दिन इन सब ग्रुप के 3 घंटे के विषय संबंधित कार्यक्रम होंगे, जिनमे से 7 कार्यक्रम बीएचयू में, 2 कार्यक्रम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में और 3 कार्यक्रम ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed