फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tamil artistes win hearts with their performance of the martial art Silambattam

Varanasi News: तमिल कलाकारों ने युद्ध कला सिलंबट्टम की प्रस्तुति से जीता दिल

Sun, 14 Dec 2025 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Tamil artistes win hearts with their performance of the martial art Silambattam
काशी तमिल संगमम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में तमिलनाडु की प्राचीन लोक परंपरा काई सिलंबट्टम की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तमिलनाडु से आए तुलसीराम के समूह ने अपनी ऊर्जा, अनुशासन और कलात्मक कौशल से पूरे परिसर में उत्साह भर दिया। तुलसीराम के नेतृत्व में कलाकारों ने लय, गति और समन्वय के साथ इस कला का जीवंत प्रदर्शन किया। दर्शकों को तमिलनाडु की सांस्कृतिक गहराई और वीर परंपरा को समझने का अवसर मिला। प्रस्तुति के दौरान पारंपरिक वेशभूषा, ऊर्जावान संगीत और सटीक कदमों ने माहौल को जीवंत बना दिया। कई दर्शकों ने पहली बार काई सिलंबट्टम को नजदीक से देखा और तमिल संस्कृति के इस अनूठे रूप को समझा। काई सिलंबट्टम तमिल समाज की ऐतिहासिक युद्ध-कला सिलंबम से विकसित एक विशिष्ट लोक नृत्य है, जिसमें लकड़ी की छड़ी के साथ तालबद्ध और सशक्त गतियों का प्रदर्शन किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed