फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Talking to the medical superintendent inconclusive BHU junior doctors continue the strike against the delay in NEET PG counseling

बीएचयूः चिकित्सा अधीक्षक से बात बेनतीजा, नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में हड़ताल जारी रखेंगे जूनियर डॉक्टर

Sun, 28 Nov 2021 12:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Nov 2021 12:05 AM IST
सार

नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में आईएमएस बीएचयू में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं।  चिकित्सा अधीक्षक से शनिवार को हुई बातचीत में कोई ठोस नतीजा न निकलने पर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
Talking to the medical superintendent inconclusive BHU junior doctors continue the strike against the delay in NEET PG counseling
नीट पीजी काउंसलिंग मे देरी के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से बीएचयू सरसुन्दरलाल अस्पताल परिसर में भीड़ कम रही । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में आईएमएस बीएचयू में जूनियर डॉक्टर  हड़ताल पर रहे। इस वजह से शनिवार को मरीजों को परेशानी हुई। बीएचयू अस्पताल के साथ ही जूनियर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर में भी ओपीडी, वार्ड में कामकाज ठप कर विरोध जताया। इस दौरान ओपीडी , इलेक्टिव ओटी में भी उन्होंनेे कोई काम नहीं किया।

विज्ञापन


इस दौरान उनकी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा न निकलने पर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया।  शनिवार को सुबह आईएमएस निदेशक ऑफिस पहुंचे तो जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कई बार आवाज उठाने के बाद भी पीजी काउंसिलिंग में जिस तरह से देरी हो रही है इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


बताया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है, ऐसे में जल्द से जल्द इसका निस्तारण होना जरूरी है। इधर, हड़ताल की वजह से अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी प्रभावित रही और यहां केवल वरिष्ठ डॉक्टरों ने मरीजों को देखा। इस वजह से दूर दराज से चिकित्सक को दिखाने आए मरीजों को चिकित्सकों को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईएमएस गेट से कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध 

Talking to the medical superintendent inconclusive BHU junior doctors continue the strike against the delay in NEET PG counseling
नीट पीजी काउंसलिंग मे देरी के विरोध में बीएचयू आईएमएस से लंका तक जूनियर डाक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च । - फोटो : अमर उजाला

दिन में कामकाज ठप रखने के बाद शाम को जूनियर डॉक्टरों ने आईएमएस गेट से लंका तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान हाथ में मोमबत्ती और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। कहा कि काउंसिलिंग न होने की वजह से अस्पताल में मरीजों की सेवा का काम भी प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed