फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Talents promoting literature honored at BHU

Varanasi News: बीएचयू में सम्मानित हुई साहित्य को बढ़ावा देने वाली प्रतिभाएं

Sun, 13 Sep 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Talents promoting literature honored at BHU
बीएचयू के भोजपुरी अध्ययन केंद्र और मानस पत्रिका के तत्वावधान में आयोजित हिंदी भाषा उत्सव में साहित्य से जुड़े बिंदुओं पर वक्ताओं ने बातचीत की। भोजपुरी अध्ययन केंद्र के राहुल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य को बढ़ावा देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कवि व साहित्यकार प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने डॉ. आर्यपुत्र दीपक द्वारा संपादित मानस पत्रिका के नए अंक का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान साहित्य सृजन में अहम भागीदारी निभाने वाले आशुतोष कुमार विनायक को मानस साहित्यसेवी सम्मान, प्रो अखिलेश चंद्र को मानस शब्द शिल्पी सम्मान, डॉ. माधुरी त्रिपाठी को मानस काव्य शिखर सम्मान, गोलेंद्र पटेल को युवा काव्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। लाइव चित्रकारी के लिए डॉ शालिनी सिंह के नेतृत्व में सतीश कुमार पटेल, शिवानी कुमारी, रोशनी सिंह चौहान, विजय नंदन, आशीष राय व खुशदीप को मानस कला सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रो. कमलेश वर्मा, डॉ. रविनंदन सिंह, डॉ. प्रीति विश्वकर्मा, डॉ. विभा शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed