फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Taking the blessings of Kalabhairava, PM Modi will enroll in Pushya Nakshatra.

LS Elections : कालभैरव का आशीर्वाद लेकर पीएम मोदी पुष्य नक्षत्र में करेंगे नामांकन, बताया सर्वोत्तम मुहूर्त

Sun, 12 May 2024 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा आलोक कुमार त्रिपाठी, वाराणसी
आलोक कुमार त्रिपाठी, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 05:28 AM IST
सार

14 मई को अभिजीत मुहूर्त, आनंद योग, सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही भौम पुष्य नक्षत्र का संयोग निर्मित हो रहा है। अयोध्या राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और शिलान्यास का मुहूर्त देने वाले पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने इसे सर्वोत्तम मुहूर्त बताया है।
 

विज्ञापन
Taking the blessings of Kalabhairava, PM Modi will enroll in Pushya Nakshatra.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को काशी के कोतवाल कालभैरव का आशीर्वाद लेकर नामांकन करेंगे। 14 मई को अभिजीत मुहूर्त, आनंद योग, सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही भौम पुष्य नक्षत्र का संयोग निर्मित हो रहा है। अयोध्या राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और शिलान्यास का मुहूर्त देने वाले पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने इसे सर्वोत्तम मुहूर्त बताया है।

विज्ञापन


मुहूर्त के अनुसार, पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 13 मई को दिन में 11:23 बजे से होगी और यह 14 मई को दिन में 1:05 बजे तक रहेगा। इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुंडली के अनुसार, दोनों नक्षत्र उनके अनुकूल हैं। ग्रहों की स्थिति देखें तो नामांकन के लिए सर्वोत्तम ग्रहों की स्थिति का निर्माण हो रहा है। इस दौरान चंद्रमा भी अष्टम में नहीं है, जो कि लाभदायक होगा। 14 मई को गंगा सप्तमी के साथ ही भौम पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। 
विज्ञापन


भौम पुष्य नक्षत्र पद, प्रतिष्ठा और ऐश्वर्यकारक योग का निर्माण करेगा। इसके साथ ही इस दिन अभिजीत मुहूर्त, आनंद और सर्वार्थसिद्धि योग निर्मित हो रहा है। आनंद योग दिन में 1:05 बजे तक, सर्वार्थ सिद्धि योग पुष्य नक्षत्र में 13 मई को 11:23 बजे से 14 मई को शाम 5:49 बजे तक रहेगा। वहीं आश्लेषा नक्षत्र में 14 मई को 1:05 बजे से 15 मई को सुबह 5:49 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही अमृत काल सुबह 6:13 बजे से 7:56 बजे तक रहेगा। सूर्य 14 मई को 5:55 तक मेष राशि में और इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं चंद्रमा संपूर्ण दिन व रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 मई को गंगा सप्तमी के साथ ही बन रहा संयोग
पं. द्राविड़ के अनुसार, राहुकाल दिन में 3:39 बजे से 5:18 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गंगा सप्तमी और भौम पुष्य नक्षत्र का संयोग ग्रहों की स्थिति सर्वोत्तम स्थितियों का निर्माण कर रही है। इस दिन कोई भी कार्य करने से अभीष्ट की सिद्धि होती है। मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र राज सत्ता के संयोग का निर्माण करेगी। पुष्य नक्षत्र में यदि किसी काम को किया जाए तो उसमें सफलता तय मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed