फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Take charge of the money WiFi

वसूल लेते हैं वाईफाई के पैसे

Thu, 05 Mar 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Take charge of the money WiFi
वाराण्ासी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाईफाई की सेवा
विज्ञापन
आधे घंटे तक मुफ्त नहीं मिलती है 15 मिनट बाद ही पैसे काट लिए जाते हैं। ऐसे कटते हैं कि पता भी नहीं चलता। हमने लैपटाप दिया किसी से पहले या बाद में पैसे लिए क्या? हां नेताजी की और मेरी फोटो दिखेगी। हम भी टेक्नालाजी जानते हैं और ऐसा बनाया ही है। कुछ लोग अफवाह फैला रहे थे कि लैपटाप बाजार में बिक गया लेकिन कोई बेच नहीं पाया है।

गोरखा रेजीमेंट के जवान खुश
परिवहन विभाग की ओर से जब बस सेवा की शुरुआत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जब 39 जीटीसी के हेलीपैड पर उतरा तो वहां के अधिकारियों ने बताया कि काठमांडू बस सेवा शुरू होने से गोरखा रेजीमेंट के जवान काफी खुश दिखे। उन्हें अपने घर वापसी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मिले लैपटाप तो छात्रों के खिले चेहरे
मुख्यमंत्री के हाथों 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिया गया। लैपटाप मिलते ही उनके चेहरे खिल गए। मुसहर जाति 30 लोगों को समाजवादी पेंशन, 100 श्रमिकों को साइकल, 6 युवतियों को कौशल विकास के तहत ब्यूटीशियन किट व प्रमाण पत्र दिया गया। सीएम ने यात्रा दर्पण पत्रिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन



चली नहीं बस, बताया सेवा जारी
 मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन मैदान मे ही पिछले साल दूधियों के लिए गाजीपुर से बनारस के बीच निशुल्क बस सेवा के संचालन का ऐलान किया था। उन्होंने बस की इसकी स्थिति के बारे में पूछा तो नेता और अधिकारियों ने झूठ कहा कि बसें संचालित हो रही हैं लेकिन मुख्यमंत्री कोे इस पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने परिवहन निगम के एमडी मुकेश मेश्राम से इसे संचालित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी पुल से हमें भी जाना है
मुख्यमंत्री ने सेतु निगम के एमडी के मधुसूदन और आरिफ खान से पूछा कि वे बताएं कि बनारस में बन रहे पुलों का काम कब तक पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मंडुवाडीह आरओबी मार्च 2016,  सामने घाट और बलुआ घाट पुल अक्तूबर 2015 और ढाब का सोता पुल मार्च 2017 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि ये पुल लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। इससे जनता को तो सहूलियत होगी ही, 2017 के चुनाव में हमें भी इसी से आने-जाने में आसानी होगी।   



नेपाल के प्रतिनिधि बने अधिकारी
काठमांडू जाने वाली बसों के यात्रियों को सिल्क की साड़ी, कुर्ता पैजामा, एक किलो मिठाई दी। नेपाल के प्रतिनिधि के रूप में संपूर्णानंद संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी ने भी मुख्यमंत्री के संग बस को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर किसान रामअवध यादव ने सीएम को पगड़ी पहनाई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed