फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tableau of Lord Durg Vinayak's water excursion; 251 kg of laddus offered

Varanasi News: भगवान दुर्ग विनायक की जल विहार की झांकी, चढ़े 251 किलो लड्डू

Sat, 27 Jun 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tableau of Lord Durg Vinayak's water excursion; 251 kg of laddus offered
गणेश जी जलविहार से सजी झांकी
दुर्ग विनायक गणेश मंदिर दुर्गाकुंड में जल विहार की झांकी सजाई गई। भगवान प्रथमेश ने करीब 18 घंटे तक जल क्रीड़ा की। 251 किलो का लड्डू चढ़ाया गया। मंदिर के गर्भगृह को जलाशय का रूप दिया गया, जिसे 108 कमल के फूलों से सजाया गया था। भगवान गणेश ने जलक्रीड़ा करते हुए भक्तों को दर्शन दिए। दोपहर में फलाहार का भोग लगा, जबकि शाम को 251 किलो लड्डू अर्पित किया गया। भगवान गणपति की विराट आरती की गई। महंत पं. ज्ञानेश्वर दुबे के नेतृत्व में गणेश जी का शृंगार हुआ।अनुष्ठान में पुजारी अशोक मिश्रा, व्यवस्थापक पं. तारकेश्वर दुबे, निर्भय उपाध्याय, ईशान दुबे, अंकित उपाध्याय, उमेश शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed