{"_id":"60886cd98ebc3e59176b8db2","slug":"tableau-adorned-in-sankatmochan-temple-hanuman-birth-celebrations-in-temples-city-news-vns5870622131","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकटमोचन मंदिर में सजी झांकी, मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकटमोचन मंदिर में सजी झांकी, मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा पाठ
विज्ञापन
वाराणसी। कौन सो संकट मोर गरीब को जो तुम सो नहीं जात है टारो... हनुमान भक्तों ने संकटमोचन हनुमान के जन्मोत्सव पर विश्वव्यापी संकट को टालने की गुहार लगाई। हनुमान मंदिरों में विधिविधान से पूजा की गई। श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार प्रवेश दिया गया। संकटमोचन मंदिर में हनुमान जी की पूजा और झांकी सजाई गई। भक्तों ने पवन तनय संकट हरण, मंगल मूरति रूप, राम लखन सीता सहित, हृदय बसहुं सूर भूप... का ध्यान कर महामारी के शमन की कामना की।
पहला मौका था जब हनुमान जन्मोत्सव पर महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र उपस्थित नहीं रहे। कोरोना संक्रमित होने के कारण वह घर पर हैं। वहीं, वनकटी हनुमान मंदिर में भोर में ही पं. गया प्रसाद मिश्र ने पवनपुत्र को गंगाजल से स्नान कराकर सिंदूर लेपन किया। नवीन वस्त्र धारण कराने के बाद गेंदे के फूल व तुलसी से शृंगार किया गया। हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या नाममात्र रही। दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर पूजन हुआ। पातालपुरी मठ स्थित हनुमान जी के विग्रह का पूजन महंत बालक दास के सानिध्य में बटुकों ने किया।
घरों में भी मनाया गया जन्मोत्सव
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के कारण हनुमान भक्तों ने जन्मोत्सव का आयोजन आभासी दुनिया के मंच पर किया। भक्तों ने घरों में ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति के सदस्यों ने जन्मोत्सव को सामाजिक दायित्व के रूप में मनाया। ऑनलाइन मंच पर जुड़कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। दिनेश मिश्रा ने गणेश वंदना से शुरुआत की। तारा शर्मा, कौशल शर्मा, विश्वनाथ पोद्दार, विकास अग्रवाल, गुड्डा धानुका, सुरेश तुलस्यान, श्रीनारायण खेमका, सूर्योदय शास्त्री, पवन शर्मा, कृष्ण दाधीच, अशोक कोठारी, रमेश गोयल, यशा मोदी, कृष्णा चौधरी, श्वेता अग्रवाल, शीला जयपुरिया, बरखा जालान, कविता अग्रवाल ऑनलाइन जुड़े। ब्यूरो
विज्ञापन
श्याम मंदिर में सुंदर कांड पाठ
वाराणसी। लक्सा स्थित श्याम मंदिर में सुंदर कांड का पाठ हुआ। हनुमान जी की झांकी सजाई गई। प्रभु के दरबार में संजय पुजारी ने राजन मिश्रा, लक्ष्मी शरण द्विवेदी, राजकुमार गर्ग के साथ पाठ किया। भक्तों ने महामारी को खत्म करने की प्रार्थना की। ब्यूरो
घरों में दीप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ
वाराणसी। हनुमान जन्मोत्सव पर कांग्रेस नेताओं ने घर पर ही दीप जलाकर चालीसा का पाठ किया। इस दौरान हनुमान जी से कोरोना रूपी राक्षस के संहार की कामना की गई। कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि संकट काल में संकट मोचक हनुमान जी की तरह बल, बुद्धि और विद्या की आवश्यकता है। मनोबल को मजबूत बनाए रखने का समय है। प्रार्थना है कि देश व दुनिया में चल रही महामारी से मुक्ति दिलाएं। राजेश्वर पटेल, राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पांडेय, ओमप्रकाश ओझा, मनीष मोरोलिया, तरंग सेठ, आनंद सिंह, चंचल शर्मा, रवि पाठक, मयंक चौबे, विश्वनाथ कुंवर, ऋतु पांडेय, बबलू बिंद, अशोक सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव राम, आशीष सिंह, आनंद पाठक आदि ने घरों में पाठ किया। ब्यूरो