{"_id":"6932d09708963af5d004191d","slug":"t20-cricket-tournament-in-varanasi-abhinav-49-off-37-balls-helped-the-personnel-department-reach-quarter-final-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"League Matche: अभिनव की 37 बॉल पर 49 रनों की पारी से कार्मिक विभाग क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, RPF को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
League Matche: अभिनव की 37 बॉल पर 49 रनों की पारी से कार्मिक विभाग क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, RPF को हराया
Fri, 05 Dec 2025 06:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 05 Dec 2025 06:01 PM IST
सार
लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का 7वां लीग मैच कार्मिक और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के बीच खेला गया। इस दौरान अभिनव की 37 बॉल पर 49 रनों की पारी से कार्मिक विभाग क्वार्टर फाइनल में पहुंचा और आरपीएफ को 6 विकेट से हराया।
विज्ञापन
क्रिकेट में विजेता कार्मिक विभाग की टीम के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह की तूफानी बल्लेबाजी से कार्मिक विभाग पूल ए से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का 7वां लीग मैच कार्मिक और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के बीच खेला गया।
विज्ञापन
कार्मिक विभाग की टीम ने 16.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीतकर पूरे 2 अंक प्राप्त किया।रेल सुरक्षा बल की टीम ने टॉस जीतकर 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। आरपीएफ के शेषनाथ यादव ने 32 बॉल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन, रामप्रवेश यादव ने 25 बॉल पर एक चौक की मदद से 21 रन और अविनाश ने22 रन बनाए।
विज्ञापन
कार्मिक की तरफ से अमन ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट, भृगेंद्र ने दो विकेट लिए जबकि विनोद मौर्य को एक विकेट मिला। जवाब में कार्मिक विभाग की टीम ने 16.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीतकर पूरे 2 अंक प्राप्त किया। कार्मिक विभाग की तरफ से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह ने 37 बॉल खेलकर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रन, सुनील वर्मा ने 32 और प्रभाकर ने 16 रन बनाए। अभिनव सिंह को मैन ऑफ द मैच पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त मुख्य हित निरीक्षक राहुल भट्ट ने दिया।
विज्ञापन