{"_id":"6a965db7e99b5e2e6d08579c","slug":"swine-flu-threat-in-varanasi-fever-desk-in-hospitals-for-patients-with-fever-thermal-screening-underway-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू का खतरा: अस्पतालों में बुखार वाले मरीजों के लिए फीवर डेस्क, हो रही थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू का खतरा: अस्पतालों में बुखार वाले मरीजों के लिए फीवर डेस्क, हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
Tue, 01 Sep 2026 10:38 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:38 AM IST
सार
बदलते मौसम के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। वाराणसी में रोजाना अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार से पीड़ित 500 से ज्यादा लोग डॉक्टर को दिखा रहे हैं। वहीं स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।
विज्ञापन
Fever
- फोटो : Freepik
विस्तार
स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिले के सरकारी अस्पतालों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यहां बेड रिजर्व रखने के साथ ही फीवर डेस्क बनाई गई है। रोजाना इन अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार से पीड़ित 500 से ज्यादा लोग डॉक्टर को दिखा रहे हैं। इस डेस्क के माध्यम से ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले बुखार से पीड़ित मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
फीवर हेल्प डेस्क पर मरीज का नाम, पता, कितने दिन से बुखार आ रहा है, ये सभी जानकारियां दर्ज की जा रही हैं। सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की जांच करने के साथ ही स्वाइन फ्लू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में मौसम का हाल: सात दिन की देरी से काशी छोड़ेगा मानसून, 12 अक्तूबर तक विदा होंगे बादल
विज्ञापन
शासन स्तर से दो दिन पहले स्वाइन फ्लू को लेकर की गई ऑनलाइन समीक्षा के बाद दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर सहित अन्य सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।
क्या बोले अधिकारी
बुखार वाले मरीजों के बारे में सही जानकारी मिल सके, इस उद्देश्य से अस्पतालों में फीवर डेस्क स्थापित की गई है। यहां मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। अगर किसी मरीज में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिलते हैं तो उन्हें तुरंत जांच कराने की सलाह दी जा रही है। -डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ