फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swimming: Mahadev PG College emerged as champions, securing 41 points in the women's category and points in the men's category.

तैराकी : महिला वर्ग में 41, पुरुष में 84 अंक लेकर महादेव पीजी कॉलेज चैंपियन

Thu, 15 Oct 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Swimming: Mahadev PG College emerged as champions, securing 41 points in the women's category and points in the men's category.
चिरईगांव। विद्यापीठ से संबंधित कॉलेजों में अंतर महाविद्यालयीय तैराकी बृहस्पतिवार को बीएचयू के स्वीमिंग पूल में हुई। महादेव पीजी कॉलेज, बारियासनपुर के बालक वर्ग में महादेव पीजी कॉलेज ने 48 अंक जबकि महिला वर्ग में 41 अंकों के साथ चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। महिला वर्ग में गीता देवी, रितु निषाद, कलावती निषाद, शिखा ने स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का मान बढ़ाया। वहीं, पुरुष वर्ग में विराट, अतुल मौर्य, जयराज श्रीवास्तव, अभिषेक साहनी, अंकित यादव, प्रदीप निषाद ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। महादेव पीजी कॉलेज के खेल सचिव भीम शंकर मिश्र ने बताया कि बॉक्सिंग के बाद तैराकी में भी महादेव पीजी कॉलेज चैंपियन बना है। बुधवार को संदहा में अंतर महाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी कॉलेज के खिलाड़ियों ने बालक- बालिका वर्ग में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप का खिताब पर कब्जा कर मान बढ़ाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article