{"_id":"5e1422d88ebc3e87f0307b84","slug":"sweepers-protest-of-one-sweeper-died-in-accident-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साथी की मौत पर सफाईकर्मियों में आक्रोश, विरोध-प्रदर्शन कर की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की मौत पर सफाईकर्मियों में आक्रोश, विरोध-प्रदर्शन कर की ये मांग
Tue, 07 Jan 2020 11:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में सोमवार को सड़क हादसे में घायल सफाईकर्मी तिरनाही गांव निवासी रामप्रवेश की बीएचयू वाराणसी में रात उपचार के दौरान हो गई। घरवाले शव को लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना से नाराज सफाई कर्मियों ने मृतक के परिजनों को नौकरी देने समेत अन्य सहायता करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सीडीओ अजय कुमार दृवेदी, डीपीआरओ आरके भारती और कोतवाल मिथलेश मिश्र ने मांगों को पूर्ण कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। सुरक्षा के मद्देनजर पोस्टमार्टम हाउस पर फोर्स मौजूद है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में राजमार्ग पर सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे सफाईकर्मी रामप्रवेश यादव(41) को धक्का मार दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर घायल साथी को देखने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो सफाई कर्मियों ने एडीओ पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। एडीओ पंचायत ने नाराज कर्मियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लेकिन वहीं रात को इलाज के दौरान सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। अब इसके विरोध में साथी सफाई कर्मचारी मंगलवार को सड़क पर उतर आए।