फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swati Singh, BSP engaged in damage control after attack

स्वाति सिंह के हमले के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी बसपा

Sat, 23 Jul 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 23 Jul 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह के हमलावर रुख के बाद बसपा बैकफुट पर आ गई है। डैमेज कंट्रोल के लिए पार्टी ने 25 जुलाई को मंडल मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। स्वाति के जुबानी हमलों से बौखलाई बसपा अब इस मामले में विशेष एहतियात बरत रही है। इसका अंदाजा इसी से लग जाता है कि पार्टी ने 25 के धरना-प्रदर्शन के लिए गाइड लाइन तय कर दी है। यहां तक की नारे भी तय कर दिए हैं। जोनल कोआर्डिनेटर मुनकाद अली ने साफ चेताया है कि गाइड लाइन को न मानने वाले कार्यकर्ताओं पर पार्टी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन



  उल्लेखनीय है कि गुरुवार को लखनऊ में बसपा की रैली में भाजपा नेता की बेटी, पत्नी और मां पर अभद्र टिप्पणी के बाद इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया पर पार्टी की खूब फजीहत हुई। भाजपा से निष्कासित दयाशंकर की पत्नी स्वाति और उनकी मां तेतरा देवी शनिवार को मीडिया के सामने आईं और बसपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद से बसपा नेता बैकफुट पर हैं।
विज्ञापन



  इस बीच शुक्रवार को बनारस पहुंचे बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि हम बीजेपी की ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ का करारा जवाब देंगे। पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। 25 को मंडल मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में वाराणसी के अलावा चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर के 28 विधानसभा क्षेत्रों के 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ हुंकार भरेंगे। जोनल कोआर्डिनेटर ने बताया कि हरेक विधानसभा से दो-दो हजार कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शरीक होंगे। मुनकाद अली ने बताया कि पार्टी ने 25 के धरना प्रदर्शन के लिए दस नारे तय किए हैं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को नारे पढ़कर सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



  बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर कमला शंकर भारती, सोमनाथ भारती, गुड्डू राय, ओबरा के विधायक सुनील यादव, मुगलसराय के विधायक बब्बन चौहान, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र, पूर्व विधायक जितेंद्र एडवोकेट, उर्मिला राय, सुशीला सरोज, मेराज फारुकी जुग्गन, अवनीश कुमार, मुंशीराम, रघुनाथ चौधरी, मोहन राजभर समेत चारों जिलों के सभी घोषित प्रत्याशी, चार जिलों के प्रभारी और विधानसभा प्रभारी मौजूद थे। संचालन जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी ने किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 25 के आंदोलन को ध्यान में रखकर 24 को होने वाले शहर उत्तरी के कार्यकर्ता सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है। सम्मेलन की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी।



बसपा सांसद एवं जोनल कोआर्डिनेटर मुनकाद अली ने कहा कि गुजरात में दलितों की पिटाई का मुद्दा सदन में उठाने पर बसपा सुप्रीमो को भाजपा ने निशाना बनाया। कहा कि दयाशंकर सिंह तो एक मोहरा हैं। पूरी पटकथा तो पार्टी के शीर्ष नेताओं ने लिखी है। कहा कि गुजरात की घटना 11 जुलाई की है। बहनजी ने सदन में 18 को यह मुद्दा उठाया। उसके बाद बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने एक रणनीति के तहत गुजरात मामले से ध्यान हटाने के लिए बसपा सुप्रीमो पर अपमानजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed