फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swarveda Yatra spread the message of humanity

Varanasi News: स्वर्वेद यात्रा ने मानवता का संदेश फैलाया

Thu, 10 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Swarveda Yatra spread the message of humanity
चौबेपुर। सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान ने बुधवार को स्वर्वेद यात्रा का आयोजन किया। इसमें सद्गुरु सदाफल देव आप्त वैदिक गुरुकुल के छात्रों ने भाग लिया। यात्रा का उद्देश्य सद्गुरु सदाफल देव के ज्ञान, आत्मज्ञान, शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश फैलाना था। इसका लक्ष्य समाज में नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था। यह यात्रा गुरुकुल परिसर से शुरू होकर आसपास के गांवों से होते हुए स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंची। छात्रों ने यात्रा में स्वर्वेद के संदेशों का प्रसार किया। महामंदिर धाम पहुंचकर छात्रों ने सद्गुरु सदाफल देव की प्रतिमा को नमन किया। इस अवसर पर सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और मानवता व आत्मज्ञान के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed