फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swaroopanand face opposed in kashi jyotish peeth

काशी ज्योतिष पीठः स्वरूपानंद को शंकराचार्य बनाए जाने पर महामंडल में मचा घमासान

Mon, 27 Nov 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 27 Nov 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
Swaroopanand face opposed in kashi jyotish peeth
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
द्वारिका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद को दोबारा काशी ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य बनाए जाने पर भारत धर्म महामंडल में घमासान चरम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


महामंडल के जनरल सेक्रेटरी शंभू उपाध्याय ने डिपार्टमेंटल सेक्रेटरी की बैठक की कार्यवाही को गलत बताते हुए रिपोर्ट हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भेज दी। उन्होंने चीफ जस्टिस को भेजे पत्र में कहा है कि 22 सितंबर को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के चयन के लिए दिए गए आदेश का अनुपालन कराने के लिए किसी पीठासीन जज या सेवानिवृत्त जज की नियुक्ति की जाए, ताकि निष्पक्ष तरीके से शंकराचार्य का चयन कराया जा सके।
विज्ञापन


महामंडल के सभा कक्ष में जनरल सेक्रेटरी प्रो. शंभू उपाध्याय और चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह ने मंत्री सभा की बैठक को अस्तित्व विहीन और कपटपूर्ण बताया। जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि इस बैठक के एजेंडे को कुछ लोगों ने नियम के विपरीत आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इसके एजेंडे को पहले ही महामंडल ने अवैध घोषित कर नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद भी जबरिया की गई बैठक मान्य नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि 36 सदस्यीय मंत्री सभा में से जो सदस्य उस बैठक में बुलाए गए थे उसमें दो पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। स्वरूपानंद को शंकराचार्य चुनने वाले धड़े को बहुमत नहीं मिल सका है। इस तरह का कदम उठाने वाले पदाधिकारियों को खामियाजा भुगतना होगा। 

चयन प्रक्रिया नियम के विपरीत और असंवैधानिक

Swaroopanand face opposed in kashi jyotish peeth
ज्योतिष पीठ
जहां डिपार्टमेंटल सेक्रेटरी की बुलाई गई मंत्री सभा में स्वरूपानंद को शंकराचार्य चुने जाने का फैसला लिया गया था, उसी भवन के सभा कक्ष में जनरल सेक्रेटरी शंभू उपाध्याय ने शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में इस प्रक्रिया को नियम के विपरीत और असंवैधानिक करार दिया गया।

पदाधिकारियों का कहना था कि शंकराचार्य का चयन हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार तीनों पीठों के शंकराचार्यों, विद्वानों के मार्गदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सात दिसंबर को होने वाली मंत्री सभा की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

डिपार्टमेंटल सेक्रेटरी और उपाध्यक्ष की ओर से नियम विरुद्ध की गई मंत्री सभा की बैठक की रिपोर्ट हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजी गई। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को भारत धर्म महामंडल की मंत्री सभा की एक बैठक में ज्योतिष्पीठ का दोबारा शंकराचार्य चुने जाने पर लाली घाट पर आतिशबाजी की गई।

घाट पर शंकराचार्य के चित्र को रखकर पूजा की गई। इस मौके पर बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुशी का इजहार किया। वहां लोगों का कहना था कि स्वामी स्वरूपानंद ने आजीवन सनातन धर्म के संरक्षण, संवर्धन के लिए काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed