फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swarn Das Bangad, who donated Rs 2 crore to Sant Ravidas Temple, passes away

Varanasi News: संत रविदास मंदिर में दो करोड़ का दान देने वाले स्वर्ण दास बंगड़ का निधन

Sat, 07 Feb 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Swarn Das Bangad, who donated Rs 2 crore to Sant Ravidas Temple, passes away
संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर के अलावा इसके तमाम आयामों में करोड़ों रुपये दान देने वाले अनुयायी और प्रवासी भारतीय स्वर्ण दास बंगड़ का जालंधर में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार इंग्लैंड में हुआ। दो फरवरी को ही संत रविदास के प्राकट्योत्सव पर काशी आए थे। मंदिर के मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी स्व. रेशम कौर बंगड़ के नाम से चैरिटेबल डिस्पेंसरी खोलने के लिए दो करोड़ रुपये दान में दिए थे। इसका उद्घाटन रैदासियों के धर्मगुरु संत निरंजन दास महाराज ने किया था। यहां बन रहे 60 कमरे के वातानुकूलित अतिथि निवास के लिए भी उन्होंने दान दिया है। बताया कि उनका निधन हृदयाघाट से सोमवार को हुआ था। श्री संत रविदास जन्मस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट सीरगोवर्धन के ट्रस्टी केएल सरोवा ने बताया कि डेरा सच खंड बला जालंधर में आई हॉस्पिटल के लिए 1.11 करोड़ दान दिए थे। हर साल काशी और डेरा सच खंड में हाजिरी लगाने इंग्लैंड से काशी आते थे। बेटे राज बंगड़ इंग्लैंड में रैदासी धर्म के प्रचार प्रसार के लिए काशी के नाम से कांशी टीवी चैनल चलाते हैं। उनको यहां ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed