{"_id":"5c3a343fbdec22734123f504","slug":"swami-vivekanand-birth-anniversary-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा दिवस के रूप में मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा दिवस के रूप में मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती
Sun, 13 Jan 2019 12:08 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
swami vivekanand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। जहां श्रद्धांजलि देते हुए वक्तओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों से युवाओं में नई शक्ति का संचार होता है।
स्वामी विवेकानंद के प्रवास स्थल गोपाल लाल विला एलटी ट्रेनिंग कालेज के परिसर में अर्दली बाजार के नागरिकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और न्यू डिलाइट क्लब द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज की छात्रा वीणा, आफरिन, दीक्षा, श्रेया फैजान, आनंद ने राष्ट्र गीत और देश गीतों को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद पांडेय, संचालन मनोज दूबे और आभार ज्ञापन मनीष पांडेय ने किया।
श्री श्री गीता सोसायटी ने रमना त्रिमुहानी स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 200 असहायों में कंबल वितरित किया। साथ ही सांस्कृति कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। संचालन कोषाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नवापुर में संगोष्ठी का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। संचालन महासभा के शहर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, समापन विशाल श्रीवास्तव ने किया। अपना परिवार फाउंडेशन ने 156 स्थानों पर पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि कर्नल चंद्रदेव मिश्रा और आयोजक पवन केशरी रहे।
विज्ञापन
मिशन मोदी अगेन पीएम के तत्वावधान में दैत्रावीर बाबा मंदिर परिसर में जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बरीश तिवारी रहे। अध्यक्षता अमित सोनी तथा संचालन बांकेलाल तथा राजेश वर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्वांचल मूवमेंट ने सिगरा स्थित भारत माता मंदिर परिसर में जयंती मनायी। प्रदेश संयोजक राजेश आजाद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रधानाचार्य रश्मि चित्रांशी, संचालन जिलाध्यक्ष शोभनाथ प्रजापति तथा शहर अध्यक्ष संजय पास ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
हिंदु युवा वाहिनी रानी लक्ष्मीबाई ने भेलूपुर स्थित स्वामी विवेकानंद के स्मारकर पर भगवा झंडा बांधकर और 151 दीप जलाकर जयंती मनायी। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय सिंह ने किया। इसी तरह केंद्रीय तिब्बतीय उच्च शिक्षा संस्थान सारनाथ में संगोष्ठी आयोजित की गई।