{"_id":"650452d8584cec7dcd081fc3","slug":"swami-prasad-gives-controversial-statement-at-behest-of-akhilesh-yadav-deputy-cm-said-attempt-to-spoil-atmosp-2023-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अखिलेश के इशारे पर स्वामी प्रसाद देते हैं विवादित बयान, डिप्टी सीएम बोले- माहौल खराब करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अखिलेश के इशारे पर स्वामी प्रसाद देते हैं विवादित बयान, डिप्टी सीएम बोले- माहौल खराब करने की कोशिश
Fri, 15 Sep 2023 06:21 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 15 Sep 2023 06:21 PM IST
सार
वाराणसी दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद के बहाने अखिलेश यादव पर हमला बोला। विपक्षी दलों के गठबंधन पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वाराणसी के भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सनातन धर्म को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही इसके लिए सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश के इशारे पर ही स्वामी प्रसाद विवादित बयान देते रहते हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी कर स्वामी प्रसाद चर्चा में रहना चाहते हैं। कहा कि किसी के कहने से सनातन ना तो कमजोर पड़ सकता है और ना कोई उसे कमजोर कर सकता है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई में तथाकथित जो विपक्षी गठबंधन बन रहा है, वो लोकसभा चुनाव से पहले देश का माहौल खराब करने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की ओर से जारी एंकरों से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। इसका जवाब जनता देगी। केशव प्रसाद मौर्य कहा कि इस कृत्य के कांग्रेस के नेतृत्व में बने गठबंधन के नेताओं को मीडिया जगत से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
तुष्टीकरण की राजनीति से बाहर निकला देश
एक सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष का काम ही है तुष्टीकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करना। हालांकि देश इससे बाहर निकल चुका है। विकास की तरफ लोगों की दृष्टि लगी हुई है। इस समय देश विश्व का नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ रहा है। 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनना तय है।