{"_id":"69bc5e66603616c09107aefb","slug":"swami-narendranand-saraswatis-vehicles-window-broken-and-bag-stolen-varanasi-news-c-20-vns1021-1327524-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के वाहन का शीशा तोड़कर बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के वाहन का शीशा तोड़कर बैग चोरी
विज्ञापन
राजातालाब। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजातालाब सब्जी मंडी के पास बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे चोरों ने सुमेरूपीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती की कार का शीशा तोड़कर बैग सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। तहरीर के अनुसार, स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती अपनी गाड़ी पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर बगल स्थित सब्जी मंडी में गए थे। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो देखा कि वाहन का शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखा बैग गायब है।
स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के अनुसार, चोरी हुए बैग में करीब 15 हजार रुपये नकद, एक चांदी का गिलास, पोस्ट ऑफिस के फिक्स डिपॉजिट से संबंधित कागजात, 15 रुद्राक्ष की माला तथा चाबी का गुच्छा रखा था। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती आहत हैं। थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद