फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   man died after falling while making video of dancing on an e-rickshaw in ghazipur city railway station

रील के चक्कर में गंवा दी जान: ई-रिक्शा पर चढ़कर कर रहा था डांस, अचानक चलने से गिरकर हुई मौत

Fri, 28 Mar 2025 06:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 28 Mar 2025 06:30 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रील बनाने के चक्कर में एक शख्स ने जान गंवा दी। वह ई-रिक्शा पर खड़ा होकर रील बना रहा था। इसी दौरान चालक ई-रिक्शा लेकर आगे बढ़ा। जिससे झटके से गिरकर शख्स की मौत हो गई। 

विज्ञापन
man died after falling while making video of dancing on an e-rickshaw in ghazipur city railway station
ई-रिक्शा पर डांस करते समय गिरा शख्स - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पोस्टमार्टम हाउस में तैनात आउट सोर्सिंग कर्मचारी की ई-रिक्शा से गिरकर मौत हो गई। वह रील बनाने का शौकीन था। रील बनाने के चक्कर में ही घटना हुई।   

विज्ञापन


ये है मामला
पोस्टमार्टम हाऊस पर चंद्रशेखर रावत करीब 14 सालों से आउट सोर्सिंग कर्मचारी के पद पर तैनात था। चंद्रशेखर बृहस्पतिवार की रात गाजीपुर सिटी स्टेशन पर आया था। इस दौरान वह ई-रिक्शा के ऊपर खड़े होकर डांस करते हुए रील बना रहा था, तभी चालक ई-रिक्शा लेकर आगे बढ़ा। झटका लगने से चंद्रशेखर जमीन पर सिर के बल गिर पड़ा। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed