{"_id":"63ee2aa0c63477248405a176","slug":"swami-jitendranand-disagreed-with-demand-of-sadhvi-pragya-thakur-said-hindus-do-not-need-any-board-2023-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मांग से स्वामी जितेंद्रानंद असहमत, बोले- हिंदुओं को किसी बोर्ड की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मांग से स्वामी जितेंद्रानंद असहमत, बोले- हिंदुओं को किसी बोर्ड की जरूरत नहीं
Thu, 16 Feb 2023 06:37 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 16 Feb 2023 06:37 PM IST
सार
भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सनातन बोर्ड बनाने के बयान पर अखिल भारतीय संत समिति ने असहमति जताई है। समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदुओं को किसी बोर्ड की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सनातन बोर्ड बनाने के बयान पर अखिल भारतीय संत समिति ने असहमति जताई है। समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदुओं को किसी बोर्ड की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि बीते अक्तूबर में जब देश भर के संत दिल्ली में बैठे थे तो हमने यह निर्णय लिया कि भारतीय संविधान में समानता के मूल अधिकार का हनन करने वाला कोई भी कानून हिंदू समाज स्वीकार नहीं करेगा। हमें किसी वक्फ बोर्ड की कतई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
महामंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश में और असमानता के संबंधित जो भी कानून हैं, जिसके जरिए देश की भू-संपदा पर कब्जा किया जाता है। ऐसे सारे कानून रद्द होने चाहिए। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि देश में सनातन बोर्ड भी होना चाहिए। बोर्ड बनाने से होने वाले फायदे के बारे में पूछे जाने पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि यह हमारा धर्म है, हम अपने नियम का पालन करेंगे और इस पर किसी भी तरह का हमला नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन