फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swami Avimukteshwaranand reaches his monastery in kashi address media today Bhelupur police on alert

UP: अपने मठ पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, आज हो सकते हैं मीडिया से मुखातिब; भेलूपुर पुलिस सतर्क

Thu, 29 Jan 2026 05:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Jan 2026 05:57 AM IST
सार

Varanasi News: काशी के श्रीविद्या मठ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के निजी सुरक्षाकर्मियों ने किसी से भी उन्हें मिलने नहीं दिया। उनके आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड में रही।

विज्ञापन
Swami Avimukteshwaranand reaches his monastery in kashi address media today Bhelupur police on alert
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ पहुंच गए। माघी पूर्णिमा पर बिना स्नान किए मठ पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की सुरक्षा को लेकर भेलूपुर पुलिस सतर्क रही। 

विज्ञापन


शाम ढलने के बाद मौन धारण करने वाले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के दर्शन के लिए उनके भक्त श्रीविद्या मठ पहुंचे लेकिन निजी सुरक्षा कर्मियों ने किसी से भी मुलाकात नहीं होने दी। इस दौरान स्वामी सीधे अपने कक्ष में रात्रि विश्राम को पहुंचे। मीडिया का जिम्मा संभाले जिम्मेदारों ने यह संकेत दिया कि बृहस्पतिवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं।
विज्ञापन


माघ मेले में बसंत पंचमी पर पालकी शोभायात्रा निकाल संगम स्नान करने की परंपरा को निभाने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तैयार हुए थे लेकिन मेला प्रशासन ने शोभायात्रा की अनुमति नहीं दी थी। इससे शंकराचार्य समेत संत समाज क्षुब्ध रहा और शंकराचार्य ने प्रदेश सरकार को खूब कोसा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गरमाई राजनीति

इस दौरान उठे बवंडर के बीच शंकराचार्य सुबह प्रयागराज से काशी के लिए कूच किए। प्रयागराज से काशी के बीच जगह-जगह भक्तों ने शंकराचार्य का स्वागत और अभिनंदन किया। भदोही स्थित अजोरा आश्रम में ठहरने के दौरान स्वागत हुआ। देर शाम स्वामी अपने भक्तों के साथ काशी रवाना हुए। 

बार्डर पर पुलिस फोर्स भी सतर्क रही। वायरलेस सेट पर स्वामी के गुजरने की लोकेशन पाकर संबंधित थाने की पुलिस फोर्स सुरक्षा में तैनात रही। रात लगभग 9.30 बजे शंकराचार्य भेलूपुर थाना क्षेत्र के केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ में प्रवेश किए। हालांकि उनके आने की सूचना पर दिन में ही चहल पहल बनी रही। 

अनुयायियों और शिष्यों के आने का सिलसिला लगा रहा और हर कोई पल-पल की खबर लेता रहा। स्वामी के आने पर बटुकों ने भी स्वागत किया। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रात में शंकराचार्य सुरक्षित अपने मठ पहुंच गए। आगमन पर पुलिस फोर्स सतर्क रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed