{"_id":"586fde7b4f1c1b3d08158df4","slug":"swachata-campaign-rail-running-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में दौड़ने लगी ‘स्वच्छता जागरूकता रेल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में दौड़ने लगी ‘स्वच्छता जागरूकता रेल’
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
वाल पेंटिंग के माध्यम से नागरिकों को किया जा रहा जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल कराने के लिए नगर निगम ने ताकत झोंक दी है। जोनवार सफाई तो कराई ही जा रही है, इसके अलावा वाल पेंटिंग के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वाल पेंटिंग में स्वच्छता रेल बनाई जा रही है। जिसके माध्यम से लोगों को सफाई से रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल कराने के लिए नगर निगम तैयारी में जुटा है। स्वच्छता सर्वे के लिए 10 जनवरी के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम आ रही है। टीम नगर की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा करेगी।
इसी आधार पर मूल्यांकन होना है। दशाश्वमेध, भेलूपुर, कोतवाली, आदमपुर और वरुणापार जोन में सफाई व्यवस्था दो शिफ्ट में कराई जा रही है। साथ ही डोर टू डोर का काम कर रही कियाना संस्था को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं गंगा घाटों और पक्के महाल के 14 वार्डों में डोर टू डोर की जिम्मेदारी संभाल रही आईएलएफएस संस्था को भी अपने इलाके में समय से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही का कहना है कि जोनल अधिकारियों और सफाई इंस्पेक्टरों को नियमित मानीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
टीम के सामने शहर में फैली गंदगी, उसके लिए किए गए उपाय और सफाई के बाद की काशी की तस्वीर को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाएगा।

इन स्थानों पर कराई जा रही वाल पेंटिंग
वाल पेंटिंग के माध्यम से नागरिकों को किया जा रहा जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की ओर से शहर के कई स्थानों पर वाल पेंटिंग कराई जा रही है।
इसमें मैदागिन, जलकल और सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज कमच्छा की बाउंड्री पर, पहड़िया चौराहा, सुंदरपुर, तरना, भोजूबीर, लहुराबीर, गौदौलिया चौराहा पर वाल पेंटिंग कराई जा रही है।
नगर निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था के लिए और संसाधन बढ़ाए हैं। शुक्रवार को नगर निगम ने कूड़ा उठाने के लिए 25 नए हापर मंगाए हैं। इसके अलावा नगर निगम के पास पहले से आठ-आठ जेसीबी, कांपैक्टर, 27 डंपर, 20 ट्रैक्टर, 18 हापर, 37 टाटा मैजिक उपलब्ध हैं।
शहर की सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन करने आ रही केंद्रीय टीम गरीब शहरियों के लिए बने निजी टायलेट को भी देखेगी। इस पर 90 अंक दिए जाने हैं। टीम लाभार्थियों से योजना और उसके निर्माण के बारे में जानकारी हासिल करेगी।