फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspicious Death of Youth De-addiction Center in varanasi Admitted Family Leaves Mumbai for Varanasi

नशामुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत: दो दिन पहले ही कराया था भर्ती, परिजन मुंबई से वाराणसी रवाना; कोहराम

Sat, 18 Apr 2026 06:19 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 18 Apr 2026 06:19 AM IST
सार

Varanasi News: सारनाथ के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 40 वर्षीय हेमंत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने दो दिन पहले ही भर्ती कराया था। तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया, रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Suspicious Death of Youth De-addiction Center in varanasi Admitted Family Leaves Mumbai for Varanasi
नशा मुक्ति केंद्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: सारनाथ के बलुआ रोड के जीवन विकास नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध कारणों से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान हेमंत सिंह (40) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से फूलपुर के निवासी थे। बड़े भाई सुनील सिंह ने बताया कि हेमंत को शराब की लत से छुड़ाने के लिए 14 अप्रैल को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। भर्ती के महज दो दिन बाद ही परिजनों को सूचना मिली कि हेमंत की तबीयत अचानक खराब हो गई है।

विज्ञापन


सुनील सिंह के अनुसार, तबीयत खराब होने की सूचना के तीन घंटे के भीतर ही मौत की खबर मिली। परिवार के अन्य सदस्य मुंबई से रवाना हो गए। 2016 में मुंबई में एक हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। हेमंत अपनी 12 वर्षीय बेटी को लेकर 18 महीने पहले वाराणसी लौट आए थे। गांव में रहकर ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें शराब की लत लग गई।
विज्ञापन


नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारी कौशल सिंह का कहना है कि भर्ती होने के अगले दिन हेमंत ने नाश्ता किया और सो गए। इसके बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। उपचार के लिए सारनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सारनाथ, पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों की टीम की ओर से वीडियोग्राफी के साथ कराया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो जनवरी को सारनाथ थाना क्षेत्र में हो चुकी है मौत
थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बुद्धा सिटी कॉलोनी में जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती आदित्य गोस्वामी (27) की मौत हो गई थी, परिजनों का आरोप था कि उसकी पिटाई से मौत हो गई। आदित्य के चेहरे, आंख, हाथ, पैर, पेट, पीठ पर चोट के 20 निशान मिले थे। मां प्रतिभा की तहरीर के आधार सारनाथ थाने की पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और कर्मचारी समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के सात दिन पहले आदित्य को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपी केंद्र के संचालक युवराज सिंह, कर्मचारी जितेंद्र गुप्ता और कुमार सौरभ को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed