फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Suspected of Coronavirus reached Ballia District Hospital

कोरोना का संदिग्ध पहुंचा जिला अस्पताल तो खुली प्रशासन की पोल, डॉक्टर के पास न मास्क और न दस्ताने

Sun, 08 Mar 2020 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Mar 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Suspected of Coronavirus reached Ballia District Hospital
इमरजेंसी में भर्ती शख्स। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिला अस्पताल के इमरजेंसी में जैसे ही रविवार दोपहर कोरोनावायरस का संदिग्ध व्यक्ति पहुंचा, वैसे ही इमरजेंसी में हड़कंप मच गया। कारण कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों के पास ना तो मास्क था और ना ही दस्ताने थे।

विज्ञापन


इस दौरान डॉक्टर ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा कुछ कर्मचारियों को दस्ताने और मास्क उपलब्ध कराए गए। डॉक्टर ने उसे इमरजेंसी में प्रथम तल पर बने जेईएस वार्ड में भर्ती किया और दवा दी। इस दौरान करीब एक घंटे तक मरीज सीएमओ आवास से लेकर जिला अस्पताल तक भटकता रहा। जिससे स्वास्थ्य महकमा की तैयारी की पोल खुल गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रामपुर छाता गांव का एक कोरोनावायरस का संदिग्ध शख्स छपरा(बिहार) में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने गया हुआ था। वहां से लौटने के बाद उसे कोरोनावायरस के कुछ लक्षण महसूस हुआ, जिसके बाद वह तत्काल इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति को सर्दी जुकाम है। वह साइकोलॉजिकल बीमार है। बावजूद उसे भर्ती कर लिया गया है और दवाई दी गई है। वहीं सेंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed